काबुल, 13 मई (एपी) तालिबान ने अफगानिस्तान के उत्तरी सारी पुल प्रांत में सुरक्षा बलों की चौकी को निशाना बनाकर हमला किया जिसमें सात सुरक्षाकर्मियों की मौत हो गयी। अफगानिस्तान के अधिकारियों ने यह जानकारी दी। प्रांतीय परिषद के प्रमुख मोहम्मद नूर रहमानी ने बताया कि प्रांत की राजधानी के पास रविवार रात हुए हमले में पांच सुरक्षाकर्मी घायल हो गये और तालिबानियों ने दो सुरक्षाकर्मियों को अगवा भी कर लिया। प्रांतीय गवर्नर के प्रवक्ता जबी अमानी ने कहा कि कई घंटे चली गोलीबारी में चार तालिबानी लड़ाके भी मारे गये। अब तक किसी ने भी इस हमले की जिम्मेदारी नहीं
from ASIAN Countries News in Hindi, बाकी एशिया समाचार, Latest ASIAN Countries Hindi News, बाकी एशिया खबरें http://bit.ly/2LGZxDW