Friday, May 24, 2019

श्रीलंका के राष्ट्रपति ने आपातकाल एक महीने और बढ़ाया

कोलंबो, 22 मई (भाषा) श्रीलंका में ईस्टर रविवार पर हुए सिलसिलेवार बम धमाकों के बाद देश में लागू किये गये आपातकाल को बुधवार को राष्ट्रपति मैत्रीपाला सिरिसेना ने एक और महीने के लिये बढ़ा दिया। इन बम धमाकों में करीब 260 लोगों की जान चली गई थी। राष्ट्रपति ने "जन सुरक्षा" का हवाला देते हुए एक विशेष राजपत्र अधिसूचना के जरिये आपातकाल को एक महीना और बढ़ाया। आपातकालीन कानून पुलिस और सैन्य ताकतों को अदालत के आदेशों के बिना संदिग्धों को गिरफ्तार करने, हिरासत में लेने और पूछताछ करने की अनुमति देता है। देश में 21 अप्रैल को तीन गिरिजाघरों और कई

from ASIAN Countries News in Hindi, बाकी एशिया समाचार, Latest ASIAN Countries Hindi News, बाकी एशिया खबरें http://bit.ly/2HAlT6h