Pages

Tuesday, May 28, 2019

बुलेटप्रूफ वाहन खरीद मामले में एनएबी की टीम जेल में शरीफ का बयान रिकॉर्ड करेगी

लाहौर, 27 मई (भाषा) पाकिस्तान के शीर्ष भ्रष्टाचार निरोधक निकाय की एक टीम पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ से कोट लखपत जेल में सोमवार को पूछताछ करेगी। जर्मनी से 30 बुलेटप्रूफ सरकारी वाहनों की अवैध रूप से खरीद और उनके इस्तेमाल को लेकर शरीफ से पूछताछ होगी। राष्ट्रीय जवाबदेही ब्यूरो (एनएबी) की चार सदस्यीय टीम कोट लखपत जेल पहुंच गई है जहां 69 वर्षीय शरीफ अल-अजीजिया मिल भ्रष्टाचार मामले में सात वर्ष कैद की सजा काट रहे हैं। टीम जर्मनी से 34 बुलेटप्रूफ वाहन बिना सीमा शुल्क चुकाए कथित तौर पर आयात करने के मामले में तीन बार प्रधानमंत्री रहे शरीफ के

from Pakistan News in Hindi, पाकिस्तान समाचार, Latest Pakistan Hindi News, पाकिस्तान खबरें http://bit.ly/2VRpTmz