सांता फे, 27 मई (एपी) सब-एटॉमिक (एटम से भी छोटे) कणों की खोज करने वाले नोबेल पुरस्कार विजेता भौतिकीविद मुरे गेल-मैन का निधन हो गया। 89 वर्षीय गेल-मैन ने न्यू मैक्सिको के सांता फे स्थित अपने आवास पर शुक्रवार को अंतिम सांस ली। सांता फे इंस्टीट्यूट और कैलिफोर्निया इंस्टीट्यूटी ऑफ टेक्नोलॉजी ने उनके निधन की पुष्टि की है। मृत्यु के कारण की जानकारी नहीं दी गई है। गेल-मैन ने सब-एटॉमिक कणों को आठ के समूह में बांटकर भौतिकी की दिशा बदल दी थी। एपी अर्पणा सिम्मीसिम्मी
from Rest of Europe News in Hindi, बाकी यूरोप समाचार, Latest Rest of Europe Hindi News, बाकी यूरोप खबरें http://bit.ly/2X818nF