Wednesday, May 15, 2019

अमेरिका में दो विमान आपस में टकराए, पांच की मौत

वाशिंगटन, 14 मई (एएफपी) अमेरिका के अलास्का में पानी में उतरने में सक्षम दो विमान हवा में आपस में टकरा गए जिससे पांच लोगों की मौत हो गई और एक अन्य लापता है। इन विमानों में क्रूज पोत के पर्यटक सवार थे। प्रिन्सेस क्रूज कंपनी ने अमेरिकी मीडिया में जारी अपने बयान में कहा कि बीवर और ऑटर विमानों में रॉयल प्रिंसेस क्रूज के 16 यात्री सवार थे। दोनों विमान सोमवार को स्थानीय समयानुसार दोपहर एक बजे केटचिकन के पास हादसे के शिकार हो गए। बयान में कहा गया कि मृतकों में चार यात्री और एक पायलट शामिल हैं।

from America News in Hindi, अमेरिका समाचार, Latest America Hindi News, अमेरिका खबरें http://bit.ly/2VosxjB