(ललित के झा) वाशिंगटन, चार मई (भाषा) अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि वे और उनके रूसी समकक्ष व्लादिमीर पुतिन एक संभावित त्रिपक्षीय परमाणु समझौते पर चर्चा कर रहे हैं जिसमें चीन भी शामिल होगा। ट्रंप ने शुक्रवार को वेनेजुएला सहित विभिन्न मुद्दों पर पुतिन के साथ लगभग एक घंटे की चर्चा के बाद कहा कि बातचीत पहले अमेरिका और रूस के बीच शुरू होगी और चीन इसमें बाद में शामिल होगा। सीएनएन ने ट्रंप के हवाले से कहा, ‘‘हम एक परमाणु समझौते बारे में बातचीत कर हैं जिसमें हमें कुछ घटाना पड़ेगा और उन्हें कुछ घटाना पड़ेगा और
from ASIAN Countries News in Hindi, बाकी एशिया समाचार, Latest ASIAN Countries Hindi News, बाकी एशिया खबरें http://bit.ly/2UZZqCQ