बगदाद, नौ मई (एएफपी) पूर्वी बगदाद के एक बाजार में बृहस्पतिवार को एक आत्मघाती विस्फोट में कम से कम सात व्यक्तियों की मौत हो गई और 15 अन्य घायल हो गए। यह जानकारी एक सुरक्षा अधिकारी ने दी। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने अपना नाम गुप्त रखने की शर्त पर कहा, ‘‘विस्फोटक बेल्ट पहने एक आत्मघाती हमलावर ने जमीला बाजार में खुद को विस्फोट से उड़ा लिया।’’ अभी तक किसी ने भी इसकी जिम्मेदारी नहीं ली है। एएफपी अमितअमित
from ASIAN Countries News in Hindi, बाकी एशिया समाचार, Latest ASIAN Countries Hindi News, बाकी एशिया खबरें http://bit.ly/2LxEtjq