Wednesday, July 17, 2019

आपराधिक मानहानि के मामले में सीएम केजरीवाल को समन

राउज एवेन्यू कोर्ट अदालत ने दिल्ली के मुख्यमंत्री को सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समर्थन से जुड़ा एक पेज चलाने वाले व्यक्ति की के आरोप में समन किया है। अडिशनल चीफ मेट्रोपॉलिटन मैजिस्ट्रेट (एसीएमएम) समर विशाल ने केजरीवाल को 7 अगस्त को मामले में बतौर आरोपी अदालत में हाजिर होने के लिए कहा है। आदेश जारी करते हुए एसीएमएम ने कहा कि विवादित विडियो में लगाए गए आरोप पहली नजर में मानहानिकारक हैं और शिकायतकर्ता विकास सांकृत्यायन उर्फ विकास पांडे के बारे में लग रहे हैं, जो उन्हें सीआरपीसी की धारा 199 के अतंर्गत इससे पीड़ित साबित करते हैं। इस नतीजे पर पहुंचने के लिए शिकायतकर्ता और उसकी ओर से पेश गवाहों का जरूरी परीक्षण भी किया इसीलिए मामले में प्रतिवादी (अरविंद केजरीवाल) के खिलाफ मानहानि के आरोप में कार्यवाही आगे बढ़ाने के लिए पर्याप्त आधार हैं।


from Delhi News: Delhi News in Hindi, दिल्ली न्यूज़, Delhi Samachar, दिल्ली समाचार, दिल्ली खबरें, Latest Delhi News in Hindi | Navbharat Times https://ift.tt/2YXYEZT