Monday, August 5, 2019

दिल्लीः बहुमंजिला इमारत में लगी आग, 5 की मौत, 11 घायल

दिल्ली राजधानी दिल्ली में एक बहुमंजिला लगने से 5 लोगों की मौत हो गई, वहीं 11 लोग झुलस गए। फिलहाल, आग पर काबू पा लिया गया है। आग पर नियंत्रण के लिए 5 फायर टेंडर्स को मौके पर भेजा गया था, जिसके बाद तकरीबन 20 लोगों को बचाया गया। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे में 5 लोगों की मौत खबर के मुताबिक, दिल्ली के जाकिर नगर इलाके में बीती रात बहुमंजिला बिल्डिंग में आग लग गई। घटना की सूचना मिलते ही 5 फायर टेंडर मौके पर भेजे गए। कुछ ही देर में आग पर काबू पा लिया गया। हालांकि, तब तक काफी देर हो चुकी थी और हादसे में 5 लोगों की जान चली गई थी। वहीं, 20 लोगों को आग की चपेट में आने से बचा लिया गया। दिल्ली फायर सर्विस की सूचना के मुताबिक, हादसे में 11 लोग हुए हैं। उन्हें तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज किया जा रहा है


from Delhi News: Delhi News in Hindi, दिल्ली न्यूज़, Delhi Samachar, दिल्ली समाचार, दिल्ली खबरें, Latest Delhi News in Hindi | Navbharat Times https://ift.tt/2KjhKF6