सियोल, 10 अगस्त (एएफपी) उत्तर कोरिया ने शनिवार को समुद्र में ‘‘अज्ञात प्रक्षेपास्त्र’’ दागे। दक्षिण कोरिया की ‘योनहाप’ संवाद समिति ने देश के ‘ज्वाइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ’ के हवाले से यह जानकारी दी। दक्षिण कोरियाई सेना ने बताया कि प्रक्षेपास्त्र हैमहंग शहर के निकट जापान सागर में दागे गए। ‘योनहाप’ के अनुसार ‘ज्वाइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ’ ने कहा कि सेना स्थिति पर नजर बनाए हुए है कि और प्रक्षेपण होते हैं या नहीं। साथ ही सेना हर स्थिति से निपटने के लिए तैयार है। एएफपी सिम्मी गोलागोला
from ASIAN Countries News in Hindi, बाकी एशिया समाचार, Latest ASIAN Countries Hindi News, बाकी एशिया खबरें https://ift.tt/2YEziUG