Thursday, August 15, 2019

अमेरिका में आजादी का जश्न मना रहे भारतीयों ने खालिस्तान समर्थकों को चटाई धूल

वॉशिंगटन भारत के 73वें स्वतंत्रता दिवस का जश्न और जोश सिर्फ भारत ही नहीं, दुनियाभर में फैले भारतीयों में भी दिखा। यहां तक कि वॉशिंगटन में भारतीय दूतावास के सामने स्थित गांधी स्क्वेयर में हुआ जश्न देखते ही बन रहा था। यहां आजादी का जश्न मना रहे भारतीयों के सामने खालिस्तान समर्थकों को मुंह की खानी पड़ी। दरअसल, ये खालिस्तान समर्थक भारतीय स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम के दौरान भारत विरोधी नारे लगा रहे थे। हालांकि, ये लोग सिर्फ 10-12 थे जबकि तिरंगा लहराते भारतीय इनसे कहीं ज्यादा। बता दें कि अमेरिका में नारेबाजी और प्रदर्शन गैरकानूनी नहीं है। आईएसआई द्वारा फंड किए गए खालिस्तानी समूह इसी बात का फायदा उठाते हैं। एक व्यक्ति ने कहा, 'हम भारत के लिए सॉलिडैरिटी डे मना रहे हैं। भारत ने आर्टिकल 370 हटा दिया है और यह भारतीय संघ की एक बड़ी जीत है।' उन्होंने आगे कहा, 'सिख समुदाय भारत के साथ है। भारत में एक ऐसी सरकार है जिसमें शिरोमणि अकाली दल का नेतृत्व शामिल है। वे भारत में सबसे बड़ा सिख समुदाय हैं। वे भारत सरकार का हिस्सा हैं।' एक अन्य व्यक्ति ने कहा कि अब भारत एक देश है और कोई दूसरा झंडा नहीं है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान का पीओके में कुछ नहीं है। पाकिस्तान को अब चले जाना चाहिए। भारत का 73वां स्वतंत्रता दिवस में दूतावास रेजिडेंस में मनाया गया। ऐसा पहली बार था जब इवेंट को आम लोगों के लिए भी रखा गया। इसमें भारतीय-अमेरिका समुदाय के 500 सदस्य शामिल हुए। इस मौके पर भारत के ऐंबैसडर हर्ष श्रृंगला ने लोगों का अभिवादन किया।


from America News in Hindi, अमेरिका समाचार, Latest America Hindi News, अमेरिका खबरें https://ift.tt/2TAbgVi