Saturday, September 14, 2019

यह है 32 साल के शख्स को 81 का बनाने वाला सिद्धू

नई दिल्ली 32 साल के को 81 साल का अमरीक सिंह बनाकर अमेरिका भेजने वाले मामले में दिल्ली पुलिस को जिस आरोपी सिद्धू की तलाश है उसकी फोटो आईजीआई थाना पुलिस के हाथ लग गई है। उसे पकड़ने के लिए एयरपोर्ट थाने की पांच टीमों को अलग-अलग जगह भेजा गया है। हालांकि, अब तक वह पुलिस की गिरफ्त में नहीं आया है। दिल्ली पुलिस ने उसकी तस्वीर कई एजेंसियों को दी है। के डीसीपी संजय भाटिया का कहना है कि आरोपी सिद्धू के देश से बाहर भागने की आशंका को देखते हुए उसकी एलओसी ओपन करा दी गई है। उम्मीद है कि जल्द ही वह पुलिस की गिरफ्त में होगा। पुलिस सूत्रों का कहना है कि शक है कि वह आईजीआई एयरपोर्ट से कम से कम पांच लोगों को बूढ़ा बनाकर विदेश भेज चुका है। 9 सितंबर को गिरफ्तार यात्री जयेश पटेल को न्यू यॉर्क टेक ऑफ कराने के लिए सिद्धू टी-3 आया था। उसके कुछ और साथी भी आए थे। जयेश को एयर इंडिया की फ्लाइट नंबर AI-101 से न्यू यॉर्क भेजा जाने वाला था। जयेश पटेल को बूढ़ा बनाकर जिस वील चेयर पर बैठाया गया था वह एयरपोर्ट पर काम करने वाली कंपनी की थी। उसके ही एक कर्मचारी रवि ने जयेश का इमिग्रेशन भी क्लियर कराया था। इसकी जांच की जा रही है कि क्या कबूतरबाजी के इस मामले में रवि की कोई भूमिका थी या फिर केवल बुजुर्ग यात्री होने के नाते उनकी मदद कर रहा था। दूसरी ओर, हॉन्गकॉन्ग से टी-3 पर उतरे गुरदीप सिंह के मामले में पता लगा है कि जिस करनैल सिंह के नाम पर पासपोर्ट बनवाया गया था उनकी मौत हो चुकी है। आईजीआई एयरपोर्ट पर अभी तक उम्र बढ़ाकर विदेश जाने वाले मामले सामने आ रहे थे। अब एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसमें महिला ने अपनी उम्र बढ़ाने के बजाय घटाते हुए कम उम्र वाला पासपोर्ट बनवाया। यह पासपोर्ट भी किसी दूसरी महिला के नाम पर बनवाया गया। वैसे, फर्जी नाम और पते पर बनवाया गया यह पासपोर्ट असली है। यह घटना शुक्रवार-शनिवार देर रात की है। मामले में यह जांच की जा रही है कि आखिर महिला ने ऐसा क्यों किया? इसके पीछे उनकी क्या मंशा थी? जयेश पटेल के बाद गुरदीप नाम के शख्स को भी पकड़ा गया था जो कि 68 साल का है लेकिन 89 साल का गेटअप लेकर हॉन्ग कॉन्ग जाना चाहता था। इन घटनाओं के बाद एयरपोर्ट पर हर बुजुर्ग शक के दायरे में या गया है। इन दोनों ही मामलों में दलाल शामिल हैं जो पूरी मदद करते हैं और बुजुर्ग का गेटअप देते हैं। खुलासा यह भी हुआ है कि गुरदीप नाम का शख्स ऐसे ही बहरूपिया बनकर 10 बार हॉन्ग कॉन्ग से आ जा चुका है।


from Delhi News: Delhi News in Hindi, दिल्ली न्यूज़, Delhi Samachar, दिल्ली समाचार, दिल्ली खबरें, Latest Delhi News in Hindi | Navbharat Times https://ift.tt/32JjJcc