ह्यूस्टन एक सप्ताह के अमेरिका दौरे पर पीएम मोदी का ह्यूस्टन में जोरदार स्वागत किया गया। इस मौके पर एयरपोर्ट पर पीएम की सादगी और सहजता का भी एक नजारा दिखा। स्वागत में दिए बुके में से फूल गिर जाने पर पीएम की नजर गई। उन्होंने झुककर खुद ही फूल उठाया और सैन्य अधिकारी से हाथ मिलाया। पीएम ने आज एनर्जी सेक्टर के सीईओ के साथ बैठक की और आज ही हाउडी मोदी कार्यक्रम को भी संबोधित करेंगे। झुककर पीएम मोदी ने उठाया फूल एक अमेरिकी अधिकारी ने स्वागत के लिए पीएम को बुके दिया तो उसमें से एक फूल की डाली नीचे गिर गई। पीएम के स्वागत के लिए मौजूद भारतीय रक्षा अधिकारी से हाथ मिला रहे थे, तभी उनकी नजर नीचे फूल पर पड़ी। पीएम मोदी ने खुद झुककर उसे उठाया। इस दौरान भारत में अमेरिका के राजदूत केनेथ जस्टर और अमेरिका में भारतीय राजदूत हर्ष वर्धन भी मौजूद थे। यहां देखें विडियो... भारत-अमेरिका रे बीच बड़े करार की उम्मीद अमेरिकी चैम्बर्स ऑफ कॉमर्स पर काम करने वाली यूएसआईबीसी शीर्ष अमेरिकी कंपनियों का प्रतिनिधित्व करती है जिनका संबंध भारत से है और वह दोनों देशों के बीच बेहतर और बड़े द्विपक्षीय व्यापारिक रिश्ते की हिमायती है। बिस्वाल ने कहा कि भारत और अमेरिकी वार्ताकार इस पर काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘मुझे उम्मीद है कि इस सम्मेलन के इतर कुछ ऐलान होगा।’ पढ़ें: आज पीएम का प्रेजिडेंट ट्रंप के साथ हाउडी मोदी कार्यक्रम भी यूएस इंडिया बिजनस काउंसिल (यूएसआईबीसी) की अध्यक्ष निशा देसाई बिस्वाल ने कहा कि हम इस यात्रा के दौरान किसी तरह की घोषणाओं की संभावनाओं को देख रहे हैं। यहां जॉर्ज बुश अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पहुंचने पर मोदी का भारतीय समुदाय ने गर्मजोशी से स्वागत किया। वह ‘हाउडी मोदी’ कर्यक्रम में 50,000 से ज्यादा भारतीय-अमेरिकी लोगों को संबोधित करेंगे। इस कार्यक्रम में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भी मौजूद रहेंगे।
from America News in Hindi, अमेरिका समाचार, Latest America Hindi News, अमेरिका खबरें https://ift.tt/30xUB6E
via Blogger https://ift.tt/353bKZ8
September 22, 2019 at 09:29AM