Saturday, September 21, 2019

ह्यूसटन में एनर्जी सेक्ट के CEO के साथ पीएम ने की बैठक, आज हाउडी मोदी कार्यक्रम भी

ह्यूस्टन प्रधानमंत्री मोदी अमेरिका की एनर्जी सिटी कहे जाने वाले ह्यूस्टन में आज तेल क्षेत्र के सीईओ के साथ बैठक की। सीईओ के साथ पीएम मोदी की यह बैठक काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है। ऊर्जा के क्षेत्र में भारत और अमेरिका के बीच सहयोग को विस्तार देने के उद्देश्य से यह बैठक की गई है। पीएम मोदी 1 सप्ताह के अमेरिका दौरे पर हैं और इस दौरान वह कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। एयरपोर्ट पर हुआ पीएम का जोरदार स्वागत अमेरिकी राज्य टेक्सस के सबसे बड़े शहर ह्यूस्टन के जॉर्ज बुश इंटरनैशनल एयरपोर्ट पर उतरा। प्लेन से उतरने पर ट्रेड ऐंड इटरनैशनल अफेयर्स के डायरेक्टर क्रिस्टफर ओल्सन ने पीएम मोदी का स्वागत किया। कई अन्य अमेरिकी अधिकारी भी अगवानी के लिए खड़े थे, जिनसे पीएम ने हाथ मिलाया। झुककर पीएण मोदी ने उठाया फूल एक अमेरिकी अधिकारी ने स्वागत के लिए पीएम को बुके दिया तो उसमें से एक फूल की डाली नीचे गिर गई। पीएम के स्वागत के लिए मौजूद भारतीय रक्षा अधिकारी से हाथ मिला रहे थे, तभी उनकी नजर नीचे फूल पर पड़ी। पीएम मोदी ने खुद झुककर उसे उठाया। इस दौरान भारत में अमेरिका के राजदूत केनेथ जस्टर और अमेरिका में भारतीय राजदूत हर्ष वर्धन भी मौजूद थे। पढे़ं: जर्मनी में भी रुके प्रधानमंत्री भारत से उड़ान भरने के बाद एयर इंडिया का उनका विमान शनिवार सुबह जर्मनी के फ्रैंकफर्ट में दो घंटे तक रुका। जर्मनी में भारतीय राजदूत मुक्ता तोमर और महावाणिज्यदूत प्रतिभा पार्कर ने प्रधानमंत्री से मुलाकात की। इसके बाद पीएम का विशेष विमान ह्यूस्टन की अपनी आगे की यात्रा के लिए रवाना हुआ। के लिए जोरदार तैयारी उसके बाद प्रधानमंत्री उस कार्यक्रम में शिरकत करेंगे जिसकी चर्चा जोरों पर है। ह्यूस्टन में वह 50 हजार भारतीय प्रवासियों की मौजूदगी में 'हाउडी मोदी' कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। इस दौरान उनके साथ अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप भी होंगे। इस कार्यक्रम से पहले एक कार रैली का भी आयोजन किया जाएगा।


from America News in Hindi, अमेरिका समाचार, Latest America Hindi News, अमेरिका खबरें https://ift.tt/2M6B2Np