Pages

Sunday, October 13, 2019

15 साल की लड़की का रेप के बाद गर्भपात, मौत

नई दिल्ली के दौरान समस्या होने के चलते एक 15 वर्षीय लड़की की हो गई। किशोरी का उसके पड़ोसी ने किया था, जिसके बाद वह प्रेगनेंट हो गई थी। लड़की पश्विमी दिल्ली के नरैना की रहने वाली थी। यह घटना शनिवार सुबह तब सामने आई, जब डीडीयू अस्पताल के डॉक्टरों ने किशोरी की अप्राकृतिक मौत की सूचना दी। लड़की स्कूल ड्रॉप आउट और आरोपी से परिचित थी। दोनों के परिवार में काफी अच्छे संबंध थे। कुछ महीने पहले आरोपी ने अपने घर पर लंच करने के बहाने से लड़की को बुलाया और वहां उसका रेप किया। लड़की ने घटना के बारे में अपने माता-पिता को कुछ नहीं बताया। बाद में जब होने के लक्षण दिखने शुरू हुए, तब लड़की ने अपनी मां को घटना के बारे में बताया। शुरुआत में लड़की के माता-पिता ने आरोपी को उससे शादी करने के लिए मनाने की कोशिश की, लेकिन आरोपी के परिवारवालों ने शादी करने से मना कर दिया। इसके बाद दोनों परिवारों ने लड़की का गर्भपात कराने के फैसला लिया। गर्भपात कराने के लिए वे कथित तौर पर लड़की को एक डॉक्टर के पास ले गए, लेकिन भ्रूण 22 सप्ताह से अधिक उम्र का होने के चलते कुछ समस्या हो गई। इसके बाद लड़की को शुक्रवार को डीडीयू अस्पताल लाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। आरोपी गिरफ्तार, माता-पिता से पूछताछ आरोपी को शुरुआत में नाबालिग बताया जा रहा था, लेकिन जांच में वह 19 साल का पाया गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। लड़की के माता-पिता और आरोपी के पिता को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। पुलिस ने रेप, गैर इरादतन हत्या और सबूत नष्ट करने का मामला दर्ज कर लिया है।


from Delhi News: Delhi News in Hindi, दिल्ली न्यूज़, Delhi Samachar, दिल्ली समाचार, दिल्ली खबरें, Latest Delhi News in Hindi | Navbharat Times https://ift.tt/2q6uzL6