Wednesday, October 9, 2019

जर्मनी में यहूदी उपासना गृह पर हमला, दो लोगों की मौत

हाले (जर्मनी), नौ अक्टूबर (एपी) जर्मनी के हाले शहर में भारी हथियारों लैस एक हमलावर ने बुधवार को एक यहूदी उपासना गृह में जबरन घुसने की कोशिश की और इमारत के बाहर कबाब की दुकान पर गोलीबारी में दो लोगों की मौत हो गई। यह जानकारी चश्मदीदों और प्रशासन ने दी। एक स्थानीय यहूदी नेता ने बताया कि यहूदियों के पवित्र दिन योम किप्पर के मौके पर हमलावर ने हाले शहर के सिनगॉग के दरवाजे पर गोली चलाई लेकिन वह अंदर जाने में सफल नहीं हो सका, जहां करीब 70 से 80 लोग प्रार्थना कर रहे थे। हमलावर ने हमले का लाइव प्रसारण भी ट्विच साइट पर किया, जिसे तत्काल हटाने को कहा गया है। जर्मनी के गृहमंत्री हॉस्ट सीहोफर ने कहा कि प्रशासन इस यहूदी विरोधी हमले का आकलन कर रहा है और अभियोजकों का मानना है कि हमले के पीछे दक्षिणपंथी कट्टरपंथी हो सकते हैं। इस बीच इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने घटना की निंदा करते हुए कहा कि यूरोप में यहूदियों के खिलाफ बढ़ रही घृणा का संकेत यह हमला है।


from ASIAN Countries News in Hindi, बाकी एशिया समाचार, Latest ASIAN Countries Hindi News, बाकी एशिया खबरें https://ift.tt/2IBt5is