बुरे व्यवहार या गलत बर्ताव के कारण चर्चा में आएं, ऐसा कम ही होता है। हालांकि, एक बार ऐक्टर को इतना गुस्सा आ चुका है कि इसके लिए उन्हें एक दिन जेल में काटना पड़ा। यह बात उन्होंने हाल ही में एक इंटरव्यू में बताई। शाहरुख से इंटरव्यू के दौरान पूछा गया कि एक बार आप एक फिल्म में थे और डायरेक्टर अपनी पत्नी को एक सीन समझा रहे थे जो कि शायद कुछ इंटिमेट था। मैगजीन में छपा कि डायरेक्टर ने बोला कि क्यों नहीं आप दोनों रात, साथ में गुजारते हैं। इससे आप एक-दूसरे को जानेंगे और फिर कल हम फिल्म शूट करेंगे। यह आप और उस शख्स की पत्नी के लिए शर्मिंदगी भरा था?' जैसे ही यह कॉन्ट्रोवर्शल स्टोरी सामने आई, शाहरुख ने बताया, 'मैं इससे डिस्टर्ब हो गया था और मैं नया था। मैं उस वक्त हर खबर पर रिऐक्ट करता था। अच्छा हुआ उस समय सोशल मीडिया नहीं था। मुझे बहुत गुस्सा आया और मैंने एडिटर को कॉल करके पूछा कि क्या यह आपने लिखा है।' इसके बाद एडिटर ने कहा कि इसे बहुत गंभीरता से न लें, यह सिर्फ एक जोक था। जवाब में शाहरुख ने कहा कि उन्हें यह मजाक नहीं लगता है। वह एडिटर के ऑफिस पहुंच गए और बुरी तरह का व्यवहार किया। वह चीखने-चिल्लाने लगे और लोगों को मारने की धमकी देने लगे। इसके लिए उन्हें एक दिन की जेल भी हुई। सुपरस्टार ने बताया, 'मैं दिन की शूटिंग कर रहा था और पुलिसवाले आए। वे बैठे और कहा कि आपसे कुछ सवाल करना है।' ऐक्टर ने आगे कहा कि जब वह जेल पहुंचे तो उन्होंने वहां पुलिसवालों से कहा कि वे उन्हें जाने दें और वह ऐसा कभी नहीं करेंगे। यह काफी खराब था। हालांकि, शाहरुख शाम तक बेल पर बाहर आ गए।
from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/2opCKlm
via Blogger https://ift.tt/3686PH9
October 27, 2019 at 09:25AM