Pages

Wednesday, October 30, 2019

अमेरिका सेना ने जारी किया बगदादी के ठिकानों पर रेड का विडियो

वॉशिंगटनअमेरिकी सेना ने बुधवार को पुष्टि करते हुए कहा कि इस्लामिक स्टेट (आईएस) के सरगना को अंतरराष्ट्रीय नियमों के तहत समुद्र में दफना दिया गया। इसके साथ ही सैनिकों के रेड करते हुए एक विडियो फुटेज और कुछ फोटो भी जारी किए गए। विडियो फुटेज में कुछ सैनिक आईएस आतंकवादी बगदादी के ठिकाने पर रेड करने की तैयारी करते नजर आ रहे हैं। उत्तरी सीरिया में बगदादी के ठिकानों पर रेड के दौरान के ब्लैक ऐंड वाइट हवाई फुटेज दिखाए गए हैं। अमेरिकी सेंट्रल कमांड के चीफ जनरल फ्रैंक मैकेंजी ने अपनी सेना की तारीफ करते हुए इस पूरे ऑपरेशन के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सभी हमलावरों और बचे लोगों को निकालने के बाद ही बगदादी के ठिकानों पर बमबारी की गई। मैकेंजी हालांकि अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प के उस दावे की पुष्टि करने में असमर्थ नजर आए जिसमें उन्होंने कहा था कि बगदादी अपनी मौत से पहले के क्षणों में रो रहा था या फुसफुसा रहा था। उन्होंने कहा कि बगदादी के शव, जब उसने खुद को एक सुरंग में उड़ा लिया था, और दो बच्चों की लाश को समुद्र में दफन कर दिया गया। मैकेंजी ने कहा कि शुरुआती रिपोर्टों में कहा गया है कि तीन बच्चे हैं, लेकिन बाद में विश्लेषण में दो दिखाई दिए। दोनों 12 साल से कम उम्र के थे। बता दें कि शनिवार शाम को अमेरिकी सेना ने उत्तर पश्चिमी सीरिया के इदलिब प्रांत के बारिशा गांव में बगदादी के ठिकाने पर धावा बोला था।इस कार्रवाई में बुरी तरह से घिरने के बाद बगदादी ने खुद को कमर में बंधे विस्फोटक से उड़ा लिया था।


from America News in Hindi, अमेरिका समाचार, Latest America Hindi News, अमेरिका खबरें https://ift.tt/331sY8b