Tuesday, October 1, 2019

खशोगी की हत्या से पहले संदिग्ध कर रहे थे डरावनी बातें, बुलाया- बलि का बकरा

लंदन इस्तांबुल में सऊदी के वाणिज्य दूतावास में पत्रकार जमाल खाशोगी की हत्या करने के मामले में शामिल संदिग्धों को उनके आने से पहले 'डरावने' जोक सुनाते और उनके शरीर के टुकड़े करने की बात कहते सुना गया था। संयुक्त राष्ट्र के जांचकर्ताओं के मुताबिक, उनकी बातें एक टेप में रिकॉर्ड हुई हैं। जांच में सहयोग कर रही ब्रिटिश वकील हेलेना केनेडी ने कहा कि उन्होंने तुर्की स्थित सऊदी अरब के दूतावास की रिकॉर्डिंग सुनी है। जिसमें लोग खशोगी को 'बलि का बकरा' बला रहे थे। उन्होंने एक टेलिविजन डॉक्युमेंट्री में कहा, 'वह चर्चा कर रहे थे कि क्या उनका शव बैग में सही से फिट होगा?' केनेडी ने कहा कि तुर्की में एक फरेंसिक पैथोलॉजिस्ट को खशोगी की हत्या के संदेह में गिरफ्तार किया गया था, जो कह रहा था, 'मैं अक्सर संगीत सुनता हूं जब भी मैं शव को काटता हूं। कभी-कभी उस वक्त मेरे हाथ में कॉफी या सिगार होता है।' पैथोलॉजिस्ट ने कहा, 'यह मेरी जिंदगी में पहली बार है जब मुझे टुकड़े जमीन पर काटने हैं-यहां तक कि एक कसाई भी हो तो वह किसी जानवर को टांगकर काटना चाहता है।' उन्होंने कहा, 'वे खाशोगी के आने के बारे में बात कर रहे थे, उन्होंने कहा- 'क्या बलि का बकरा आ गया? आप उन्हें हंसते हुए सुन सकते हैं। वे डरावने जोक मार रहे थे।' तुर्की ने 45 मिनट की इस रिकॉर्डिंग को संयुक्त राष्ट्र को सौंप दिया है, जिसने मामले की जांच के आदेश दिए थे। उल्लेखनीय है कि वॉशिंगटन पोस्ट से जुड़े सऊदी के पत्रकार खाशोगी दूतावास में अपने तलाक के पेपर के लिए आए थे, जो कि मंगेतर से शादी करने के लिए जरूरी थे, लेकिन वह वहां से जिंदा नहीं लौट पाए। उधर, संयुक्त राष्ट्र के विशेष प्रतिवेदक जिन्होंने इस टेप को सुना है, उन्होंने बताया कि खशोगी अपने संदिग्ध हत्यारों से कहते हैं, 'क्या आप मुझे इंजेक्शन देने जा रहे हैं? जिसके जवाब में वे कहते हैं 'हां'' उन्होंने आगे कहा, 'इसके बाद जो आवाज सुनाई दे रही थी उसके मुताबिक उन्हें घुटन हो रही थी, शायद उनके सिर को प्लास्टिक बैग से कवर कर दिया गया था।' केनेडी ने कहा कि रिकॉर्डिंग में सुना जा रहा है, 'यह एक कुत्ता है, इसमें इसका सिर डालो, रैप करो, रैप करो।'


from Britain News in Hindi, ब्रिटेन समाचार, Latest Britain Hindi News, ब्रिटेन खबरें https://ift.tt/2oduZyy