Pages

Monday, October 28, 2019

DTC, क्लस्टर बसों में आज से महिलाओं का सफर फ्री

DTC, क्लस्टर बसों में आज से महिलाओं का सफर फ्री
नई दिल्लीराजधानी दिल्ली की सभी डीटीसी और क्लस्टर की बसों में आज (मंगलवार) यानी भैया दूज से महिलाओं को मुफ्त सफर की सुविधा मिलेगी। दिल्ली सरकार ने सोमवार रात इसका नोटिफिकेशन जारी कर दिया। इसके मुताबिक, महिलाओं को सिंगल जर्नी फ्री ट्रैवल पास जारी किया जाएगा। जो महिलाएं टिकट लेकर यात्रा करना चाहेंगी तो ऐसा कर सकेंगी। इसके अलावा, सरकार ने बसों में तैनात मार्शलों की संख्या भी बढ़ा दी है। मुख्यमंत्री ने सोमवार को बताया कि मंगलवार से सभी बसों में 3400 के बजाय 13 हजार मार्शल तैनात रहेंगे। दिल्ली दुनिया का अकेला ऐसा शहर होगा, जहां एक दिन में इतनी बड़ी संख्या में बस मार्शल तैनात होंगे। त्यागराज स्टेडियम में बस मार्शलों के ट्रेनिंग प्रोग्राम में सीएम केजरीवाल ने कहा कि डीटीसी और क्लस्टर स्कीम की 5500 से ज्यादा बसों में महिलाओं का सफर सुरक्षित हो, इस मकसद से मॉर्निंग और ईवनिंग दोनों शिफ्ट में चलने वाली बसों में मार्शलों की तैनाती की जाएगी। ये मार्शल बस में हर तरह की आपात स्थिति से निपटेंगे। बीमार लोगों की भी मदद करेंगे। बता दें, अभी डीटीसी की केवल ईवनिंग शिफ्ट की बसों में ही मार्शल होते हैं। फ्री सफर के लिए सिंगल जर्नी फ्री ट्रैवल पास जारी किया जाएगा। शुरुआत में 1.5 करोड़ पास प्रिंट करवाए जा रहे हैं। दिल्ली में हर रोज डीटीसी की बसों में औसतन 31 लाख और क्लस्टर बसों में 12 लाख लोग सफर करते हैं और इनमें से करीब 30 फीसदी महिला यात्री होती हैं। हर रोज बसों में औसतन 14 लाख महिलाएं सफर करती हैं। अब बसों में मॉर्निंग शिफ्ट में भी मार्शल तैनात होंगे। डीटीसी की बसों में दोनों शिफ्ट के साथ-साथ क्लस्टर स्कीम के तहत चलने वाली बसों में भी अब मार्शल नियुक्त किए जाएंगे। अभी केवल डीटीसी की शाम की शिफ्ट में चलने वाली बसों में ही मार्शल होते हैं। डीटीसी की मॉर्निंग शिफ्ट और क्लस्टर स्कीम की बसों में मार्शल नहीं होते, लेकिन क्लस्टर बसों में भी मार्शल होंगे। डीटीसी और क्लस्टर स्कीम की 5500 से ज्यादा बसों में दोनों शिफ्ट में मार्शल होंगे।


from Delhi News: Delhi News in Hindi, दिल्ली न्यूज़, Delhi Samachar, दिल्ली समाचार, दिल्ली खबरें, Latest Delhi News in Hindi | Navbharat Times https://ift.tt/32WuwzY
via Blogger https://ift.tt/2BRO6Se
October 29, 2019 at 09:33AM