ढाका बांग्लादेश के एक अवैध प्लास्टिक कारखाने में लगने से 13 लोगों की मौत हो गई है और 21 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने गुरुवार को यह जानकारी दी। बांग्लादेशी मीडिया से मिली खबर के मुताबिक ढाका के बाहरी इलाके केरानीगंज में बुधवार दोपहर प्राइम पेटेंट प्लास्टिक लिमिटेड नाम के प्लास्टिक कारखाने में आग लग गई, जिसमें 13 श्रमिकों की मौत हो गई और 21 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का ढाका मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाज चल रहा है। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। फैक्ट्री में दो शिफ्ट में करीब 300 लोग काम करते थे। हादसे के वक्त 150 लोग वहां काम कर रहे थे, जिसमें कई महिलाएं शामिल थीं।
from ASIAN Countries News in Hindi, बाकी एशिया समाचार, Latest ASIAN Countries Hindi News, बाकी एशिया खबरें https://ift.tt/2PgYoCU
via Blogger https://ift.tt/2PhaQCE
December 13, 2019 at 08:41AM