Tuesday, December 17, 2019

2022 तक बन जाएगा देश का सबसे भव्य भारत वंदना पार्क

2022 तक बन जाएगा देश का सबसे भव्य भारत वंदना पार्क
नई दिल्ली राजधानी दिल्ली में मिनी इंडिया के तौर पर डिवेलप किया जाने वाला मार्च 2022 तक पूरा हो जाएगा। दावा है कि यह देश का सबसे भव्य होगा। द्वारका सेक्टर-20 में 200 एकड़ में फैला यह पार्क दिल्ली का टूरिस्ट स्पॉट बनेगा। इस पर करीब 524 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। मंगलवार को गृहमंत्री अमित शाह ने पार्क का शिलान्यास किया। पार्क के रिक्रिएशनल जोन में कई तरह की सांस्कृतिक गतिविधियां होगी। जिसमें कन्सर्ट, शोज आदि शामिल होंगे। इसमें एंफीथिएटर, पवेलियन, फूड कोर्ट, व्यूईंग डेक, वॉल ऑफ इंडिया आदि शामिल होंगे। इसके अलावा एक बड़ी ग्रीन जगह होगी, जिसमें कई गतिविधियां होंगी। इसमें सांस्कृतिक मैदान, प्लाजा, फूड कोर्ट, टॉइलट ब्लॉक, कैफे और रेस्तरां शामिल होंगे। इको ट्रेल जोन इस जोन में लोग ट्री वॉक कर सकेंगे। यह वॉक एक पेड़ से दूसरे पेड़ के बीच होगी। इसके लिए वॉकवे बनाए जाएंगे। इस वॉकवे के अलग-अलग लेवल होंगे, जिस पर चलते हुए लोग प्रकृति का मजा ले सकेंगे। इनमें ट्री वॉक, ग्रीन जोन, वॉल ऑफ इंडिया आदि शामिल होंगी। यह सभी लेवल पैदल ही तय हो सकेंगे। इसके अलावा पार्क में इको फॉरेस्ट भी होगा। यहां घनी हरियाली होगी और इसमें हर्बल और मेडिसन प्लान्ट को काफी जगह दी जाएगी। इस पार्क में एक कनजर्वेटरी भी रहेगी, जो ग्लास डोम्स की तरह होगी। फन पार्क में यहां बच्चों की गतिविधियां, प्ले एरिया, गेम्स आदि होंगे। एडवेंचर पार्क में यहां जिप लाइन जैसे रोमांचक गेम्स होगे। लेक व्यू रेस्तरां यहां पांच झीलों का नजारा मिल सकेगा। मिनी इंडिया में भारत के राज्यों की खूबसूरती, उनके लैंडस्केप, क्राफ्ट बाजार, मिनी इंडिया बोटिंग कनाल आदि उपलब्ध रहेगी। सेंट्रल वंदना सरोवर यहां का सबसे बड़ी झील होगी। पार्क तक कैसे पहुंचें
  • आईजीआई एयरपोर्ट से 15 किलोमीटर की दूरी
  • द्वारका सेक्टर-9 मेट्रो स्टेशन से 300 मीटर की दूरी
  • आने वाले इंडिया इंटरनैशनल कनवेंशन एंड एक्सपो सेंटर से 1.5 किलोमीटर की दूरी


from Delhi News in Hindi: दिल्ली न्यूज़, Latest Delhi Samachar, दिल्ली समाचार, दिल्ली खबरें, Delhi Khabar | Navbharat Times https://ift.tt/34CCEpG
via Blogger https://ift.tt/2S4H4mk
December 18, 2019 at 09:08AM