Tuesday, December 24, 2019

दिल्ली: कचरे के बदले नाश्ता-खाना देने वाले 2 कैफे खुले

नई दिल्लीप्लास्टिक कचरे के बदले लोगों को खाना और नाश्ता मुफ्त में देने के लिए दिल्ली के ने खोलने का काम शुरू कर दिया है। नजफगढ़ जोन के डिप्टी कमिश्नर संजय सहाय ने बताया कि द्वारका के दो मॉल में गारबेज कैफे खोले गए हैं। यहां लोगों को 250 ग्राम प्लास्टिक कचरे पर नाश्ता और एक किलोग्राम प्लास्टिक कचरे पर दोपहर/रात का खाना मुफ्त मिलेगा। मंगलवार से कैफे शुरू हो गए हैं। सहाय का कहना है कि उनका मकसद दिल्ली को पूरी तरह से प्लास्टिक मुक्त बनाना है। लेकिन, यह तभी संभव है जब लोग इसके लिए खुद आगे आएं। इसके लिए उन्हें प्रोत्साहित करना जरूरी है। नजफगढ़ जोन में प्लास्टिक कचरे को एकत्रित करने के के लिए गारबेज कैफे खोले गए हैं, उसमें लोगों को नाश्ता और भोजन मुफ्त में उपलब्ध है। इस जोन में गारबेज कैफे द्वारका सेक्टर-23 स्थित वर्धमान प्लस सिटी मॉल और सेक्टर-12 स्थित सिटी सेंटर मॉल में खोला गया है। दोनों ही जगहों पर गारबेज कैफे मॉल ओनर्स की मदद से खोले गए हैं। रोजाना जितना भी प्लास्टिक एकत्रित होगा, उसे एमसीडी किसी प्लांट में प्रॉसेस करेगी। नजफगढ़ जोन के अलावा वेस्ट जोन में भी गारबेज कैफे खोले गए हैं, लेकिन इस जोन में लोगों को मुफ्त में खाना नहीं मिलेगा, बल्कि उन्हें प्लास्टिक कचरा देने पर कूपन दिया जाएगा, जिससे वे किसी रेस्टोरेंट में खाना खा सकते हैं और उस पर उन्हें 20 प्रतिशत की छूट मिलेगी। इस जोन में प्लास्टिक कचरा भी नजफगढ़ की तुलना में अधिक देना होगा।


from Delhi News in Hindi: दिल्ली न्यूज़, Latest Delhi Samachar, दिल्ली समाचार, दिल्ली खबरें, Delhi Khabar | Navbharat Times https://ift.tt/2EWlhFz