Pages

Tuesday, December 31, 2019

साउथ दिल्ली में है सबसे ज्यादा जंगल

साउथ दिल्ली में है सबसे ज्यादा जंगल
नई दिल्ली राजधानी दिल्ली में दो सालों के दौरान फॉरेस्ट और ट्री कवर 1.27 प्रतिशत तक बढ़ गया है। 2017 में यह कवर 305.41 वर्ग किलोमीटर था, जो बढ़कर 324.44 वर्ग किलोमीटर हो गया है। सोमवार को केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने इंडिया स्टेट ऑफ फॉरेस्ट रिपोर्ट जारी की। अब राजधानी का कुल फॉरेस्ट और 21.86 प्रतिशत हो गया है। दिल्ली का 1483 वर्ग किलोमीटर जियॉग्राफिकल एरिया इसमें आ रहा है। इस रिपोर्ट में दावा किया गया है कि ट्री कवर 2017 में 113 वर्ग किलोमीटर था जो अब बढ़कर 129 वर्ग किलोमीटर हो चुका है। इसी तरह फॉरेस्ट कवर भी 192.41 वर्ग किलोमीटर से बढ़कर 195.44 वर्ग किलोमीटर हो चुका है। साउथ दिल्ली में सबसे अधिक 1.28 वर्ग किलोमीटर फॉरेस्ट कवर है। दूसरे नंबर पर 1.09 वर्ग किलोमीटर के साथ साउथ वेस्ट दिल्ली है। ने 2025 तक दिल्ली का ग्रीन एरिया 25 पर्सेंट तक बढ़ाने का लक्ष्य रखा है। वन विभाग के अनुसार, ग्रीन कवर को 25 प्रतिशत बढ़ाने के लिए दिल्ली को 6500 हेक्टेयर जमीन की जरूरत है। दिल्ली में यमुना ओ-जोन में इस समय करीब 9000 हेक्टेयर जमीन है। इसके अलावा दिल्ली में खाली जगह नहीं है।


from Delhi News in Hindi: दिल्ली न्यूज़, Latest Delhi Samachar, दिल्ली समाचार, दिल्ली खबरें, Delhi Khabar | Navbharat Times https://ift.tt/2sttAGC
via Blogger https://ift.tt/2F7vNKo
January 01, 2020 at 09:58AM