Wednesday, December 25, 2019

मर्सडीज की टक्कर से कई फुट दूर जा गिरे थे बाइक सवार

नई दिल्लीदिल्ली के चाणक्यपुरी एरिया के नीति मार्ग पर मंगलवार सुबह तेज रफ्तार मर्सडीज कार ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में बाइक सवार की मौत हो गई। पुलिस ने 23 साल के आरोपी कविश तेवतिया को गिरफ्तार कर लिया। वह एक प्राइवेट इंस्टिस्ट्यूट से एमबीए कर रहा है। जान गंवाने वाले शख्स का नाम प्रवीण कुमार (38) है। वह त्रिलोकपुरी में रहते थे। जानकारी के अनुसार, मंगलवार सुबह 7 बजे के करीब प्रवीण कुमार अपनी बाइक से पाकिस्तान हाई कमिशन के पीछे नीति मार्ग से जा रहे थे। चश्मदीद व्यक्तियों ने पुलिस को बताया कि उसी समय एक तेज रफ्तार मर्सडीज कार ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। सफेद मर्सडीज कार से टक्कर इतनी तेज थी कि प्रवीण सहित कई फुट दूर जा गिरे। उन्हें सिर और पीठ में गंभीर चोट लगी थी। राहगीर तुरंत घायल प्रवीण कुमार को अस्पताल पहुंचाया। इलाज के दौरान प्रवीण की मौत हो गई। लोगों ने पुलिस को भी जानकारी दी। इसी बीच, कुछ लोगों ने मर्सडीज कार को रोक लिया और उसके ड्राइवर कविश को घेर लिया था। चाणक्यपुरी थाना पुलिस ने दक्षिण दिल्ली के रजोकरी निवासी अभियुक्त कार चला रहे कविश के खिलाफ तेज रफ्तार और लापरवाही से गाड़ी चलाने के आरोप में मामला दर्ज किया है। पुलिस ने अभियुक्त की मेडिकल जांच भी कराई है। घटनास्थल के पास मौजूद सीसीटीवी कैमरे की फुटेज पुलिस जांच कर रही है।


from Delhi News in Hindi: दिल्ली न्यूज़, Latest Delhi Samachar, दिल्ली समाचार, दिल्ली खबरें, Delhi Khabar | Navbharat Times https://ift.tt/2Mt3Gt3