Pages

Sunday, December 29, 2019

आपत्तिजनक विडियो बनाने वाला पूर्व कॉन्स्टेबल अरेस्ट

आपत्तिजनक विडियो बनाने वाला पूर्व कॉन्स्टेबल अरेस्ट
नई दिल्ली के एक पूर्व कॉन्स्टेबल को गिरफ्तार किया गया है। उसने नागरिकता संशोधन कानून का विरोध कर रहे लोगों के खिलाफ आपत्तिजनक विडियो बनाकर वायरल किया था। यह विडियो सोशल मीडिया पर सुर्खियों में आ गया। आरोपी ने दिल्ली पुलिस के एसआई की वर्दी पहनी हुई थी। कार में विडियो बनाया था। आरोपी उपद्रवियों को गृह मंत्रालय के आदेश पर गोली मारने की धमकी दे रहा था। दिल्ली पुलिस की साइबर सेल ने मामला दर्ज कर शुक्रवार को आरोपी राकेश त्यागी को गिरफ्तार कर लिया। बाद में उसे जमानत पर छोड़ दिया गया। राकेश दिल्ली पुलिस में सिपाही था, उसने 2014 में निजी कारणों से वीआरएस ले लिया था। पुलिस के मुताबिक, के विरोध में पुलिस पर पथराव की घटना को देखकर आरोपी राकेश त्यागी ने 22 दिसंबर को कार में बैठकर विडियो बनाया। दिल्ली पुलिस ने विडियो के आधार पर आरोपी की पहचान कर शुक्रवार को उसे गिरफ्तार कर लिया। हैरान करने वाली बात तो यह है कि आरोपी ने जमानत पर छूटने के बाद एक दूसरा विडियो भी बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया। इस विडियो में आरोपी कहता हुए नजर आ रहा है कि वह दिल्ली पुलिस के साथ है, अगर अब उसको दोबारा गिरफ्तार किया जाएगा तो वह दिल्ली पुलिस के कई आईपीएस अधिकारियों की पोल खोल देगा।


from Delhi News in Hindi: दिल्ली न्यूज़, Latest Delhi Samachar, दिल्ली समाचार, दिल्ली खबरें, Delhi Khabar | Navbharat Times https://ift.tt/39qGMfK
via Blogger https://ift.tt/3596qCD
December 30, 2019 at 08:28AM