Pages

Sunday, December 29, 2019

ठंड के बाद अब दिल्ली में कोहरे की मार

ठंड के बाद अब दिल्ली में कोहरे की मार
नई दिल्ली में भयंकर सर्दी के साथ सोमवार सुबह घना कोहरा नजर आया। दिल्ली में रविवार को न्यूनतम तापमान 2.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। शीतलहर का प्रकोप में भी देखने को मिला। भीषण सर्दी और कोहरे की वजह से कई ट्रेनें लेट चल रही हैं। इसके चलते यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लगातार तीसरे दिन भीषण सर्दी को देखते हुए आनंद विहार इंटर स्टेट बस टर्मिनल (आईएसबीटी) के नजदीक बने रैन बसेरे में रात के वक्त लोगों ने शरण ली। वहीं, दिल्ली में तुर्कमान गेट क्षेत्र के पास बेघर लोग गलियों में सोते हुए नजर आए। में भीषण ठंड से राहत नहीं मिल रही है। ऐसे में कई जगहों पर स्कूलों को बंद करने का निर्देश दिया गया है। हवा की दिशा बदलने का अनुमान मौसम विभाग के अधिकारी का कहना है कि यहां सोमवार से हवा की दिशा बदलने का अनुमान है, इसलिए दिल्ली को शीतलहर से थोड़ी और राहत मिल सकती है। विभाग ने कहा है कि पश्चिमी हिमालय क्षेत्र से चल रही पश्चिमी हवाओं की गति में कमी आने और पूर्वी हवाओं का रुख उत्तरी क्षेत्रों में होने के कारण इन इलाकों में दिन के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान में बताया गया है कि नए साल की पूर्व संध्या पर दिल्ली, उत्तर प्रदेश और हिमाचल प्रदेश समेत उत्तर भारत के कई इलाकों में हल्की बारिश के साथ ओले भी पड़ सकते हैं। रविवार सुबह औसत तापमान 3.4 डिग्री दिल्ली में 14 दिसंबर से सीवियर कोल्ड डे यानी भीषण सर्दी भरे दिन बीते और रविवार सुबह यहां का औसत तापमान 3.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह इस मौसम में सामान्यतया दर्ज किए जाने वाले तापमान से चार डिग्री सेल्सियस कम है। दिल्ली के आयानगर में पारा 2.5 डिग्री तो लोधी रोड में 2.8 डिग्री, पालम में 3.2 डिग्री जबकि सफदरजंग में 3.6 डिग्री सेल्सियस रेकॉर्ड हुआ। पढ़ें: '1997 के बाद दूसरा सबसे ठंडा दिसंबर' मौसम विभाग के अनुसार इस साल दिसंबर में रविवार तक का औसत तापमान 19.07 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और यह 1901 के बाद दूसरा सबसे ठंडा दिसंबर हो सकता है। इससे पहले दिसंबर 1997 में औसत तापमान 17.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। आर्द्रता का स्तर 64 से 100 प्रतिशत के बीच रहा। मौसम विज्ञानियों ने सोमवार सुबह घने कोहरे का पूर्वानुमान व्यक्त किया है। हिमाचल में हो सकती है बर्फबारी मौसम विभाग के मुताबिक, हिमाचल प्रदेश में भी नए साल की पूर्व संध्या पर बर्फबारी हो सकती है। मनाली, सोलन, सुंदरनगर और कालपा में तापमान शून्य डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया। राजस्थान के कई हिस्सों में कड़ाके की सर्दी और शीतलहर के कारण आम जनजीवन प्रभावित हो गया है। राज्य के एकमात्र पर्वतीय पर्यटक स्थल माउंट आबू में रविवार को इस मौसम का सबसे कम तापमान रहा। यहां न्यूनतम तापमान शून्य से तीन डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार राजधानी जयपुर में 13 दिसंबर 1964 के बाद रविवार सुबह न्यूनतम तापमान 1.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पढ़ें: यूपी के कई जिलों में गिरा तापमान आंचलिक मौसम केंद्र की रिपोर्ट के मुताबिक, उत्तर प्रदेश के ज्यादातर इलाके इस वक्त की चपेट में हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य के अनेक इलाके सुबह और रात में घने कोहरे से घिरे रहे। यूपी के बरेली, मुरादाबाद, गोरखपुर, आगरा और मुरादाबाद मंडलों में दिन के तापमान में खासी गिरावट दर्ज की गई। वहीं झांसी, वाराणसी, फैजाबाद, कानपुर, लखनऊ, इलाहाबाद, बरेली, मुरादाबाद, आगरा तथा मेरठ मंडलों में रात का तापमान सामान्य से काफी नीचे रहा। बर्फ में तब्दील हो गए डल झील के कई हिस्से मशहूर डल झील के कई हिस्से बर्फ में तब्दील हो गए और रात में श्रीनगर का तापमान शून्य से 6.2 डिग्री सेल्सियस नीचे चला गया। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि कश्मीर घाटी और लद्दाख केंद्र शासित क्षेत्र में तापमान जमाव बिंदु से कई डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। इससे क्षेत्र में शीतलहर तेज हो गई है। उन्होंने बताया कि श्रीनगर में शनिवार रात पारा शून्य से 6.2 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया जबकि इससे पिछली रात तापमान शून्य से 5.8 डिग्री सेल्सियस कम था। शहर में यह इस सीजन की सबसे सर्द रात थी, जिसके बाद डल झील के कई हिस्से बर्फ में तब्दील हो गए।


from Delhi News in Hindi: दिल्ली न्यूज़, Latest Delhi Samachar, दिल्ली समाचार, दिल्ली खबरें, Delhi Khabar | Navbharat Times https://ift.tt/39pj1F9
via Blogger https://ift.tt/36cvBW8
December 30, 2019 at 09:28AM