नई दिल्ली राजधानी नई दिल्ली के मॉडल टाउन इलाके में लॉ की एक छात्रा ने लूटपाट कर भाग रहे को पब्लिक की मदद से पकड़ लिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उससे पर्स-स्कूटर बरामद कर लिया है। पकड़ा गया आरोपी राणा प्रतापबाग का रहनेवाला 23 साल का सुमित है। उसने लखनऊ निवासी 27 साल की दीपांशी चौधरी से लूट की थी। वह प्रियदर्शनी विहार, मॉडल टाउन में रहती हैं। लॉ की छात्रा हैं। बुधवार शाम दीपांशी सब्जी खरीदने बाजार गई थीं। खब्जी लेकर पैदल घर लौट रही थीं। इसी दौरान स्कूटर सवार सुमित ने उनसे पर्स छीन लिया। दीपांशी ने शोर मचाते हुए पीछा किया और कपड़े पकड़कर खींच लिया। शोर सुनकर लोग आ गए। सुमित की पिटाई कर पुलिस को सौंप दिया।
from Delhi News in Hindi: दिल्ली न्यूज़, Latest Delhi Samachar, दिल्ली समाचार, दिल्ली खबरें, Delhi Khabar | Navbharat Times https://ift.tt/34g4Xd5