Thursday, January 9, 2020

अमेरिका: ईरान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई के लिए ट्रंप की शक्तियां सीमित, निचले सदन में प्रस्ताव पारित

अमेरिका: ईरान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई के लिए ट्रंप की शक्तियां सीमित, निचले सदन में प्रस्ताव पारित
वॉशिंगटन अमेरिकी कांग्रेस के निचले सदन से के लिए राष्ट्रपति के अधिकार सीमित करने का 'वॉर पावर्स' प्रस्ताव पारित हो गया है। डेमोक्रेटिक सांसदों के मेजॉरिटी वाले निचले सदन हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स में प्रस्ताव के पक्ष में 194 वोट पड़े। अब इस प्रस्ताव को कांग्रेस के ऊपरी सदन सीनेट में पेश किया जाएगा। जहां इसके भाग्य का फैसला होना है। अगर सीनेट से भी प्रस्ताव पास हो जाता है तो इसके प्रभाव में आने के लिए ट्रंप के हस्ताक्षर की जरूरत नहीं पड़ेगी। हालांकि रिपब्लिकन सांसदों की मेजॉरिटी वाले सीनेट में प्रस्ताव का पास होना थोड़ा मुश्किल है। हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स की स्पीकर और डेमोक्रेट सांसद नैंसी पेलोसी की अध्यक्षता में वॉर पावर्स प्रस्ताव के लिए वोटिंग हुई। इस दौरान प्रस्ताव के पक्ष में 194 वोट पड़े। बता दें कि ईरान के सबसे ताकतवर शीर्ष कमांडर जनरल कासिम सुलेमानी के अमेरिका द्वारा एयर स्ट्राइक हमले में मारे जाने के बाद दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ गया था। हालांकि बुधवार को ट्रंप की ईरान के साथ शांति की पेशकश के बाद फिलहाल किसी तरह के युद्ध की आशंका खत्म हो गई थी लेकिन ट्रंप और यूएस कांग्रेस के बीच टेंशन बढ़ता जा रहा है। ट्रंप ने इससे पहले संसद को जानकारी दिए बिना ही इराक में ईरान के कमांडर जनरल सुलेमानी पर ड्रोन हमले की इजाजत दे दी थी। इसके बाद अमेरिकी सांसदों ने उनके इस कदम की आलोचना की थी। नैंसी पेलोसी ने यूएस सांसदों को लेटर लिखकर राष्ट्रपति की सैन्य कार्रवाई को सीमित करने का प्रस्ताव रखा था। इनपुट-रॉयटर्स


from America News in Hindi, अमेरिका समाचार, Latest America Hindi News, अमेरिका खबरें https://ift.tt/35EAAxV

via Blogger https://ift.tt/37SvY8C
January 10, 2020 at 08:42AM