Pages

Friday, January 3, 2020

'चुनाव जीतने के बाद छात्रों का भी बसों में सफर करेंगे फ्री'

नई दिल्ली मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल शुक्रवार को चौथी टाउन हॉल मीटिंग में आप सरकार के 5 साल का हिसाब-किताब लेकर महाराजा अग्रसेन कॉलेज ऑडिटोरियम में पहुंचे। उन्होंने जनता से सरकार के पांच साल के काम पर प्रतिक्रिया भी ली और उनके सवालों का जवाब भी दिया। यहां आम राय से यह भी तय हुआ कि चुनाव के बाद दिल्ली सरकार दिल्ली को विश्व स्तर का शहर बनाने के लिए हर संभव प्रयास करेगी। मुख्यमंत्री ने एक सवाल के जवाब में कहा कि चुनाव जीतने के बाद छात्रों के लिए भी बसों में सफर मुफ्त किया जाएगा। यमुना नदी को साफ और स्वच्छ बनाएंगे, पांच साल के अंदर यमुना में लोगों को डुबकी लगवाएंगे। टाउनहॉल में सीएए और एनआरसी से जुड़े सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि मुझे अभी तक यह कानून समझ में नहीं आ रहा है। उन्होंने कहा कि देश की जनता को मिलकर इस क़ानून को रिजेक्ट करना चाहिए। सीएम ने कहा कि सीएए जैसे कानून की इस देश को जरूरत नहीं है। यहां के लोगों के लिए तो देश में नौकरी ही नहीं है, जो बाहर से आएंगे वे क्या करेंगे। मुख्यमंत्री ने प्राथमिकताएं गिनाते हुए कहा कि हमें अभी दिल्ली को दुनिया का सबसे सुंदर शहर बनाना है। दिल्ली में चारों तरफ बहुत गंदगी है। उसे साफ करना चाहते हैं। दिल्ली के अंदर प्रदूषण काफी है। उसे कुछ हद तक नियंत्रित किया है। दिल्ली में 24 घंटे साफ पानी घर-घर में पहुंचाना है। ऐसे बहुत सारे काम करने हैं। महिला सुरक्षा के सवाल पर केजरीवाल ने कहा कि महिला सुरक्षा को लेकर हम काफी चिंतित हैं। इस पर युद्ध स्तर पर सरकार, पुलिस और समाज को मिल कर अपनी-अपनी भूमिका अदा करनी होगी। अभी पूरी दिल्ली में डेढ़ लाख सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। जहां कैमरे लगे हैं, वहां पर सुधार हुआ है। बसों में मार्शल की नियुक्ति की गई है और सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं।


from Delhi News in Hindi: दिल्ली न्यूज़, Latest Delhi Samachar, दिल्ली समाचार, दिल्ली खबरें, Delhi Khabar | Navbharat Times https://ift.tt/2QpYvwJ