Pages

Monday, January 6, 2020

हैंड मिक्सर में छिपाकर ला रहा था सोना, पकड़ा गया

नई दिल्ली सोने की स्मगलिंग और पुलिस से बचने के लिए अपराधी नए-नए जुगाड़ निकाल रहे हैं। दिल्ली एयरपोर्ट में एक यात्री को के आरोप में गिरफ्तार किया गया। वह हैंड मिक्सर के अंदर सोना छिपाकर ला रहा था। कस्टम अधिकारियों ने जब मिक्सर को खोलकर देखा तो हैरान रह गई। यात्री के पास से 31 लाख 55 हजार रुपये का सोना बरामद किया गया। अधिकारियों ने बताया कि यात्री सऊदी अरब के जेद्दा से सोना छिपाकर दिल्ली ला रहा था। जेद्दा से सोना लेकर दिल्ली आए यात्री को जब जांच के लिए रोका गया तो अधिकारियों को उसके पास एक हैंड मिक्सर मिला। इसे खोलकर देखने पर सबके होश उड़ गए। मिक्सर के अंदर सोने छिपा हुआ था। अपने साथ लाए गए सोने को इसने टी-3 पर कस्टम अधिकारियों को डिक्लेयर नहीं किया था। ग्रीन चैनल पार करने के बाद कस्टम ने इसे जांच के लिए रोका। यात्री के सामान की जांच की गई तो उसके अंदर से 31 लाख 55 हजार रुपये का सोना बरामद किया गया।


from Delhi News in Hindi: दिल्ली न्यूज़, Latest Delhi Samachar, दिल्ली समाचार, दिल्ली खबरें, Delhi Khabar | Navbharat Times https://ift.tt/2sUc9Pp