नई दिल्ली नए साल से कंपकंपी वाली ठंड से राहत के बाद आज दिल्ली-एनसीआर में बारिश और ओले गिरने की संभावना है। इसी के साथ एक बार फिर उत्तर भारत में एक बार फिर की वापसी होगी। बादल छाने के साथ ही बारिश का सिलसिला शुरू हो चुका है। मंगलवार और बुधवार को बारिश और ओले गिरने की संभावना है जिसके बाद अधिकतम और न्यूनतम तापमान में तेजी से गिरावट आएगी। के अनुसार वेस्टर्न डिस्टरबेंस की वजह से दिल्ली-एनसीआर में रविवार शाम से ही बादल छाए हुए हैं। सोमवार को पूरे दिन बादल छाए रहे और और कुछ क्षेत्रों में शाम 7 बजे के बाद बारिश हुई। इन सब के बीच अधिकतम तापमान एक बार फिर गिरकर 20 डिग्री से नीचे पहुंच गया है। सोमवार को राजधानी का अधिकतम तापमान 19.1 डिग्री रहा। वहीं, न्यूनतम तापमान 9.9 रहा, जो सामान्य से तीन डिग्री अधिक है। अधिकतम तापमान में आएगी गिरावट मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को अधिकतम तापमान में गिरावट आएगी और यह 18 डिग्री के आसपास रह सकता है। शाम के समय गिरने की भी संभावना बनी हुई हैं। हवाओं की रफ्तार 20 से 25 किलोमीटर के आसपास रहेंगी। दिल्ली में सबसे अधिक बारिश इस दौरान 8 जनवरी को होगी। 8 जनवरी को कुछ जगहों पर ओले भी गिर सकते हैं। 12 जनवरी को फिर हो सकती है बारिश इस दिन अधिकतम तापमान महज 16 डिग्री के आसपास पहुंच जाएगा। 9 जनवरी से वेस्टर्न डिस्टरबेंस का असर खत्म हो जाएगा, लेकिन कोहरे की वापसी होगी और अधिकतम के साथ न्यूनतम तापमान में भी गिरावट आएगी। 11 जनवरी के बाद ही दिन के समय तापमान में कुछ बढ़ोतरी की संभावना है लेकिन यह बहुत अधिक नहीं होगी। जबकि 12 जनवरी से एक अन्य वेस्टर्न डिस्टरबेंस की वजह से हल्की बारिश वापसी कर सकती है।
from Delhi News in Hindi: दिल्ली न्यूज़, Latest Delhi Samachar, दिल्ली समाचार, दिल्ली खबरें, Delhi Khabar | Navbharat Times https://ift.tt/2SU9RdU
via Blogger https://ift.tt/39LViz9
January 07, 2020 at 10:03AM