वुहान विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने बुधवार को सारी सरकारों से को लेकर कदम उठाने की चेतावनी जारी की है। चीन में अब तक इस वायरस ने 169 जानें ले ली हैं और फिलहाल इसका प्रकोप थमता नहीं दिख रहा है। हालात की गंभीरता को देखते हुए WHO ने गुरुवार को एक आपात बैठ बुलाई है जिसमें यह तय किया जाएगा कि क्या इस वायरल महामारी को ग्लोबल हेल्थ इमर्जेंसी घोषित करना चाहिए। अगर ऐसा किया जाता है तो अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इससे निपटने के कदम उठाए जा सकेंगे। WHO ने बुलाई बैठक जेनेवा में WHO डायरेक्टर-जनरल टेड्रोस ऐडनम ने कहा है कि संगठन को पिछले हफ्ते जारी की अपनी रिपोर्ट पर 'खेद' है जिसमें बीमारी के ग्लोबल रिस्क को 'हाई' की जगह 'मॉडरेट' बताया गया था। उन्होंने ट्विटर पर कहा, 'मैंने वायरस पर कल (गुरुवार को) इंटरनैशनल हेल्थ रेग्युलेशन्स इमर्जेंसी कमिटी की दोबारा बैठक का फैसला किया है।' WHO हेल्थ इमर्जेंसी प्रोग्राम के माइकल रायन बताया कि पूरी दुनिया को अब अलर्ट होने की और ऐक्शन लेने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि इसे इंटरनैशनल हेल्थ इमर्जेंसी घोषित करने से एक दिशा में कदम उठाए जा सकेंगे। उन्होंने कहा कि 194 देशों ने अपनी-अपनी नीतियों का पालन किया जिसके कारण इसने आपदा का रूप ले लिया। यह भी पढ़ें: देश एयरलिफ्ट कर रहे अपने लोग चीन में बिगड़ते हालात को देखते हुए एयरलाइन्स ने वहां जाने वाले और वहां से आने वाले विमानों को रद्द कर दिया है ताकि दूसरे देशों तक वायरस को फैलने से रोका जा सके। कुछ देशों ने वुहान में फंसे अपने लोगों को एयरलिफ्ट करना भी शुरू कर दिया है। अमेरिका के एक चार्टर प्लेन में 210 अमेरिकी लोगों को कैलिफॉर्निया मिलिट्री बेस ले जाया गया जहां बायलॉजिकल हजार्ड सूट्स में कर्मचारी मौजूद रहे। इन सभी लोगों को स्क्रीन किया जाएगा और लक्षण मिलने पर अस्पताल ले जाया जाएगा। 18 देशों में 68 मामले इसी तरह 206 जापानी नागरिक बुधवार को अपने देश लौटे। इनमें से 12 में लक्षण दिखने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया। अमेरिका, ब्रिटेन और जर्मनी पहले ही अपने नागरिकों से चीन न जाने की गुजारिश कर चुके हैं। वहीं, खुद चीन ने दूसरे देशों को गए अपने नागरिकों विदेश की ट्रिप्स को रोकने के लिए कहा है। बता दें कि अब तक 18 देशों में वायरस की पुष्टि की जा चुकी है और चीन के बाहर दूसरे देशों में 68 मामले सामने आ चुके हैं।
from ASIAN Countries News in Hindi, बाकी एशिया समाचार, Latest ASIAN Countries Hindi News, बाकी एशिया खबरें https://ift.tt/2OaXXcn