Pages

Thursday, February 27, 2020

पाकिस्तान को दूसरों को मानवाधिकार पर ज्ञान देना बंद करना चाहिए: भारत

जिनेवा पाकिस्तान को 'आतंकवाद की घातक पोषण स्थली' बताते हुए भारत ने जम्मू-कश्मीर में मानवाधिकार को लेकर पाकिस्तान द्वारा संयुक्त राष्ट्र में उठाई गई चिंताओं पर उसे आईना दिखाया। इस्लामाबाद को नसीहत देते हुए भारत ने कहा कि उसे खुद यह याद रखना चाहिए कि आतंकवाद मानवाधिकार के उल्लंघन का सबसे खतरनाक चेहरा है। मानवाधिकार परिषद के 43वें सत्र में जम्मू-कश्मीर को लेकर पाकिस्तान द्वारा उठाई गई चिंता पर भारत ने जवाब देने के अधिकार का इस्तेमाल किया। भारत के स्थानी मिशन में प्रथम सचिव विमर्श आर्यन ने कहा कि पिछले 7 महीनों से भारत ने जम्मू-कश्मीर में कई लोकतांत्रिक और प्रगतिशील विधायी सुधार किए हैं। भारतीय राजनयिक ने कहा कि इस सुधार का लक्ष्य भारत के नागरिकों के संपूर्ण मानवाधिकार को संरक्षण देना है और भारतीय समाज के ताने-बाने को क्षति पहुंचाने की पाकिस्तान की कोशिश को रोकना है। आर्यन ने कहा, 'जम्मू-कश्मीर भारत का अभिन्न अंग रहा है, अभिन्न अंग है और आगे भी रहेगा और पाकिस्तान को इस पर ललचाना बंद कर देना चाहिए।' उन्होंने कहा कि पाकिस्तान को दूसरों को मानवाधिकार पर ज्ञान देना बंद कर देना चाहिए और याद रखना चाहिए कि आतंकवाद मानवाधिकार उल्लंघन का सबसे भयावह रूप है।


from Rest of Europe News in Hindi, बाकी यूरोप समाचार, Latest Rest of Europe Hindi News, बाकी यूरोप खबरें https://ift.tt/2TkLPr3