नई दिल्ली/वॉशिंगटन अमेरिकी राष्ट्रपित की भारत यात्रा के दौरान अमेरिका के साथ ट्रेड डील पर आशंका के बादल मंडरा गए हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने भारत के साथ ट्रेड डील पर आशंका जाहिर की है। ट्रंप ने कहा कि वह भारत के साथ एक बहुत बड़ी ट्रेड डील करना चाहते हैं, लेकिन उन्हें नहीं मालूम कि यह अमेरिकी चुनाव से पहले हो पाएगाी या फिर नहीं। हालांकि ट्रंप ने पीएम मोदी को लेकर कहा कि वह उन्हें बहुत पसंद करते हैं। बता दें कि अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप 24 फरवरी को भारत दौरे पर आ रहे हैं। माना जा रहा था कि अमेरिका और भारत के बीच इस दौरान एक बड़े द्विपक्षीय समझौते पर हस्ताक्षर हो सकते हैं। ट्रंप से जब इस बात को लेकर सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा, 'हम भारत के साथ एक बहुत बड़ी ट्रेड डील करना चाहते हैं। हम यह करेंगे। मुझे नहीं पता कि क्या यह अमेरिकी चुनाव से पहले संभव हो पाएगी। लेकिन हम भारत के साथ एक बड़ी ट्रेड डील करने जा रहे हैं।' भारत और अमेरिकी के व्यापारिक रिश्ते पर ट्रंप ने कहा कि भारत ने हमारे साथ अच्छा व्यवहार नहीं किया है। लेकिन उन्होंने पीएम मोदी की तारीफ करते हुए कहा कि उन्हें भारत दौरे से उम्मीद है। मुझे मोदी पसंद हैं ट्रंप ने कहा कि उन्हें पीएम मोदी बहुत पसंद हैं। उन्होंने मुझसे कहा है कि भारत यात्रा के दौरान एयरपोर्ट और आयोजन स्थल के बीच करीब 70 लाख लोग मौजूद रहेंगे। वह स्टेडियम अभी बन रहा है, लेकिन वह दुनिया का सबसे बड़ा स्टेडियम होगा।
from America News in Hindi, अमेरिका समाचार, Latest America Hindi News, अमेरिका खबरें https://ift.tt/2HDavW8