Pages

Friday, February 14, 2020

लड़की को देख कैब ड्राइवर करने लगा मास्टरबेट, अरेस्ट

नई दिल्ली कैब से गुड़गांव से दिल्ली आ रही युवती को देखकर ड्राइवर करने लगा। युवती ने उसे ऐसा करते देख लिया और हैरान रह गई। उस वक्त तो युवती चुप रही, लेकिन कैब से उतरने के बाद पुलिस को कॉल कर घटना की जानकारी दी। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए केस दर्ज कर आरोपी को अरेस्ट कर लिया है। नई दिल्ली के अडिशनल डीसीपी दीपक कुमार यादव ने बताया कि पेशे से वकील और गुड़गांव में रहने वाली 25 साल की एक युवती ने गुरुवार दोपहर दिल्ली हाई कोर्ट आने के लिए मोबाइल से कैब बुक कराई थी। युवती कार में पीछे बैठी हुई थी। कुछ देर बाद युवती ने नोटिस किया कि ड्राइवर अपने सामने लगे रियर व्यू मिरर के जरिए लगातार उसे देखे जा रहा है। युवती ने उसे अनदेखा कर दिया। फिर कुछ देर बाद युवती ने देखा कि ड्राइवर गाड़ी चलाते-चलाते उसे देखकर मास्टरबेट कर रहा है। इससे युवती काफी घबरा गई। शाम करीब सवा 4 बजे जब ड्राइवर उसे दिल्ली हाई कोर्ट के बाहर ड्रॉप करके चला गया, उसके बाद युवती ने 100 नंबर पर कॉल की और पुलिस को घटना के बारे में बताया। पुलिस के मुताबिक, युवती ने बताया कि ड्राइवर उससे कुछ बोला तो नहीं और ना ही उसके साथ कोई छेड़खानी की, लेकिन वह गाड़ी चलाते वक्त अश्लील हरकत कर रहा था। युवती ने पुलिस को गाड़ी का नंबर और ड्राइवर की डिटेल्स मुहैया कराईं, जो उसे मोबाइल ऐप के जरिए मिली थीं। उसके आधार पर पुलिस ने केस दर्ज करके ड्राइवर की तलाश शुरू कर दी। शुक्रवार को ड्राइवर को अरेस्ट कर उसकी गाड़ी जब्त कर ली गई।


from Delhi News in Hindi: दिल्ली न्यूज़, Latest Delhi Samachar, दिल्ली समाचार, दिल्ली खबरें, Delhi Khabar | Navbharat Times https://ift.tt/2OW6f8n