Pages

Wednesday, March 4, 2020

सड़कों पर कल से दौड़ेंगी 100 नीली एसी बसें

नई दिल्ली दिल्ली में करीब 10 साल के बाद नई लो फ्लोर बसें सड़कों पर आ रही हैं। सभी बसें एसी होंगी। शुक्रवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल 100 नई लो फ्लोर बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। ट्रांसपोर्ट मिनिस्टर ने कहा कि लंबे समय के बाद नई लो फ्लोर बसें आ रही हैं। इन बसों में सभी मॉडर्न फैसिलिटी होंगी। गहलोत ने बुधवार को इन बसों का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि दिल्ली में अब लगातार बसें आ रही हैं और बसों की कमी को बहुत जल्द दूर कर लिया जाएगा। दिल्ली में चुनाव आचार संहिता लागू होने से पहले 529 नई बसें आ चुकी थीं और अब जल्द ही फिर से नई बसों के आने का सिलसिला शुरू हो जाएगा। लाल, हरी और ऑरेंज रंग की बसों के अलावा नीले रंग की बसें भी सड़कों पर आने के लिए तैयार हैं। नीले रंग की 100 लो फ्लोर एसी बसें डिपो में हैं और इन बसों को हरी झंडी दिखाई जाएगी। इस साल चार हजार से ज्यादा बसों को लाने का टारगेट रखा गया है। इनमें क्लस्टर स्कीम और डीटीसी की बसें होंगी। एक हजार लो-फ्लोर, एसी, सीएनजी-रन क्लस्टर बसों के लिए वित्तीय बोली भी खोली गई है। उन्होंने कहा कि सरकार का फोकस गारंटी कार्ड में किए गए वादों पर है।


from Delhi News in Hindi: दिल्ली न्यूज़, Latest Delhi Samachar, दिल्ली समाचार, दिल्ली खबरें, Delhi Khabar | Navbharat Times https://ift.tt/39peYbr