Pages

Monday, March 16, 2020

चीन से भी बुरे हो गए इटली के हालात, कोरोना ने ली 2000 लोगों से ज्यादा की जान

नई दिल्ली चीन के बाद अब की महामारी यूरोप में कहर बरपा रही है। वहीं इटली इससे सबसे ज्यादा प्रभावित है। इटली के हालात चीन से भी बुरे हो गए हैं। यहां एक दिन में ही 349 लोगों की मौत हो गई। यानी 48 घंटे की बात करें तो 700 से ज्यादा लोग मौत की नींद सो गए। इसके साथ ही वहां मरने वालों का आंकड़ा 2000 के पार चला गया है। इतनी जल्दी चीन में भी इतनी बड़ी संख्या में लोग नहीं मरे थे। आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक इटली में 28000 से ज्यादा लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हैं। उत्तरी इटली और मिलान इलाके में ज्यादा लोगों की मौत हो रही है। इटली की वित्तीय राजधानी के लोंबार्डी रीजन में 1420 मौतें हो चुकी हैं। यह कुल डेथ टोल का 65 प्रतिशत है। रोम के आसपास के इलाके में 19 लोगों की मौत हुई है वहीं 523 लोग इस संक्रमण के चपेट में आ गए हैं। दुनियाभर में 160,000 से ज्यादा लोग इस खतरनाक वायरस की चपेट में हैं। वहीं मरने वालों का आंकड़ा 7000 के पार चला गया है। पाकिस्तान में भी एक ही दिन में आंकड़ा 183 तक पहुंच गया है। भारत में वायरस से प्रभावित कुल 115 लोग हैं। देश के 15 राज्यों में कोरोना दस्तक दे चुका है। पश्चिमी एशिया की बात करें तो सबसे ज्यादा ईरान प्रभावित है। खाड़ी देशों ने अपने यहां आवागमन पर रोक लगा दी है। फ्रांस में भी मरने वालों का आंकड़ा 100 के करीब पहुंच गया है। राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने कहा है कि लोग घर में ही रहें और अगर नियमों का पालन नहीं किया गया तो सजा दी जाएगी। स्पेन, कजाखिस्तान और अमेरिका सहित कई देशों में आपातकाल की घोषणा कर दी गई है। रूस ने भी अपने बॉर्डर सील कर दिए हैं। भारत ने बॉर्डर पर आवागमन रोकने के साथ 32 देशों से आने जाने पर रोक लगा दी है। इस बीच अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा है कि कोरोना के सात विभिन्न कारणों से वैश्विक अर्थव्यवस्था मंदी की तरफ जा सकती है।


from Rest of Europe News in Hindi, बाकी यूरोप समाचार, Latest Rest of Europe Hindi News, बाकी यूरोप खबरें https://ift.tt/33mfIfj