Pages

Tuesday, March 10, 2020

अफगानिस्तान के राष्ट्रपति अशरफ गनी ने तालिबान कैदियों को रिहा करने के आदेश पर हस्ताक्षर किए

अफगानिस्तान के राष्ट्रपति अशरफ गनी ने तालिबान कैदियों को रिहा करने के आदेश पर हस्ताक्षर किए
काबुलअफगानिस्तान के राष्ट्रपति ने मंगलवार को एक बहुप्रतीक्षित आदेश पर हस्ताक्षर कर दिए, जिससे तालिबान कैदियों की रिहाई में आसानी होगी। कैदियों की रिहाई पिछले महीने अमेरिका और तालिबान के बीच एक शांति समझौते का एक हिस्सा थी। इसके बारे में घोषणा करते हुए गनी के प्रवक्ता सेडिक सेदिक्की ने कहा कि इसकी पूरी जानकारी बुधवार को साझा की जाएगी। उन्होंने कहा, 'राष्ट्रपति गनी ने आदेश पर हस्ताक्षर किए हैं जो तालिबान और अफगान सरकार के बीच बातचीत की शुरुआत के लिए एक स्वीकृत ढांचे के मुताबिक तालिबान कैदियों की रिहाई का रास्ता आसान करेगा।' पढ़ें, गनी ने अफगानिस्तान के राष्ट्रपति के रूप में शपथ लेने के एक दिन बाद ही इस पर हस्ताक्षर किए। उन्होंने पहले रिहा करने की तालिबान की मांग को खारिज कर दिया था। तालिबान ने अफगान सेना पर पिछले कुछ समय में काफी हमले किए थे। गत 29 फरवरी को अमेरिका और तालिबान ने कतर में लंबे समय से प्रतीक्षित शांति समझौते पर हस्ताक्षर किए थे, जिसमें 10 मार्च तक 5,000 तालिबान कैदी जेल से रिहा करने की बात है।


from ASIAN Countries News in Hindi, बाकी एशिया समाचार, Latest ASIAN Countries Hindi News, बाकी एशिया खबरें https://ift.tt/2wLu902
via Blogger https://ift.tt/2W97DJ0
March 11, 2020 at 09:38AM