Pages

Thursday, March 5, 2020

राजधानी दिल्ली में बारिश से बदला मौसम का मिजाज

नई दिल्ली राजधानी दिल्ली में गुरुवार शाम झमाझम बारिश शुरू हुई जो रात में भी जारी रही। इस पहले 40 से 50 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं चलने ल रही थी। मौसम विभाग ने पहले ही बारिश, आंधी और ओले गिरने की चेतावनी दी थी। गुरुवार रात भी शहर के कई इलाकों में बारिश हुई, जिसकी वजह से अधिकतम तापमान में कमी आई। गुरुवार को अधिकतम तापमान 27 डिग्री रहा। न्यूनतम तापमान भी 14.4 डिग्री रहा। सफदरजंग में 4.2 एमएम बारिश हुई। वहीं पालम में 5.6 एमएम, लोदी रोड में 3.6 एमएम, रिज में 7.7 एमएम और आया नगर में 3 एमएम बारिश हो चुकी है। बारिश का यह दौर शुक्रवार को भी जारी रहेगा। इसके बाद बारिश हल्की हो जाएगी। 7 मार्च को हल्की बारिश की संभावना है, जिसके बाद मौसम साफ होना शुरू हो जाएगा। मौसम विभाग के मुताबिक, दो दिन बाद यानी 10 और 11 मार्च को फिर से हल्की बारिश की संभावना है। रिजनल वेदर फोरकास्टिंग सेंटर के डेप्युटी डीजी डा. कुलदीप श्रीवास्तव के अनुसार 10 को हल्की बारिश होगी, जिसके बाद 11 मार्च को आंधी और मध्यम क्रम की बारिश होने की संभावना है। तेज हवाओं की वजह से द्वारका में कुछ जगहों पर पेड़ गिरने की खबरें भी आई हैं।


from Delhi News in Hindi: दिल्ली न्यूज़, Latest Delhi Samachar, दिल्ली समाचार, दिल्ली खबरें, Delhi Khabar | Navbharat Times https://ift.tt/39Ei5Mw