Wednesday, March 11, 2020

कोरोना: राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने यूरोप पर लगाए यात्रा प्रतिबंध, लिखा- अमेरिका की सुरक्षा से ज्यादा जरूरी कुछ भी नहीं

कोरोना: राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने यूरोप पर लगाए यात्रा प्रतिबंध, लिखा- अमेरिका की सुरक्षा से ज्यादा जरूरी कुछ भी नहीं
वॉशिंगटनचीन से फैले घातक कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए अमेरिका ने कड़े फैसले लेने की तैयारी कर ली है। अमेरिका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने इस खतरनाक वायरस से बचाव के लिए यूरोप पर नए यात्रा प्रतिबंधों की घोषणा की है। ट्रंप ने टीवी पर अपने संबोधन में कहा कि यूरोप की सभी यात्रा अगले 30 दिनों के लिए निलंबित कर दी जाएंगी। उन्होंने कहा कि 'मजबूत लेकिन आवश्यक' प्रतिबंध ब्रिटेन पर लागू नहीं होंगे, जहां अभी तक इस वायरस के 460 मामलों की पुष्टि हो चुकी है। पढ़ें, अमेरिका भी इस वायरस के फैलने से नहीं बच सका और अब तक 38 लोगों की मौत हो चुकी है। अमेरिका में कोरोना वायरस के 1,135 मामलों की पुष्टि हो चुकी है। ट्रंप ने कहा, 'इस वायरस से जुड़े नए मामलों को हमारे देश में प्रवेश करने से रोकने के लिए हम अगले 30 दिनों के लिए यूरोप से अमेरिका की सभी यात्रा को निलंबित कर देंगे। नए नियम शुक्रवार आधी रात से लागू हो जाएंगे।' ट्रंप ने ट्वीट किया, 'मीडिया को इसे एकता और ताकत के समय के रूप में देखना चाहिए। हमारे पास एक आम दुश्मन है, दुनिया का दुश्मन, कोरोना वायरस। हमें इसे जल्दी और सुरक्षित रूप से हरा देना चाहिए। अमेरिकी नागरिकों के जीवन और सुरक्षा से ज्यादा महत्वपूर्ण मेरे लिए कुछ भी नहीं है।'


from America News in Hindi, अमेरिका समाचार, Latest America Hindi News, अमेरिका खबरें https://ift.tt/38KGQFL

via Blogger https://ift.tt/2IGaOjG
March 12, 2020 at 09:40AM