Wednesday, March 4, 2020

राजधानी जमकर बरसेंगे बदरा, ऑरेंज अलर्ट जारी

नई दिल्ली दिल्ली में बुधवार को ज्यादातर इलाकों में बारिश हुई, जबकि आउटर दिल्ली के कुछ इलाकों में ओले भी गिरे। बारिश का यह दौर आज और शुक्रवार को और तेज होगी। इसकी वजह से लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। मौसम विभाग ने भी आज और कल के लिए भी जारी किया है। दिल्ली का अधिकतम तापमान 29.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 2 डिग्री अधिक है। न्यूनतम तापमान 14.4 डिग्री दर्ज किया गया। कई जगहों पर दोपहर बाद बारिश हुई। स्काईमेट के अनुसार, 7 मार्च तक राजधानी में 25 से 30 मिलीमीटर से अधिक बारिश हो सकती है। हालांकि शाम और रात के समय ही बारिश अधिक होने की संभावना है। अनुमान के अनुसार, दिल्ली में अच्छी बारिश होगी। 4 से 7 मार्च के बीच बारिश का मौसम बना रहेगा, क्योंकि इसी दौरान पहाड़ों पर एक पश्चिमी विक्षोभ आएगा और एक चक्रवाती क्षेत्र मैदानी इलाकों में राजस्थान और आसपास के भागों पर बनेगा। इन दोनों सिस्टम के प्रभाव से बारिश का एक लंबा दौर दिल्ली को मिल सकता है। आज और कल ज्यादा बारिश की संभावना है। साथ ही तेज हवाएं चलेंगी और ओले भी गिरेंगे। एक-दो जगहों पर बिजली भी गिर सकती है।


from Delhi News in Hindi: दिल्ली न्यूज़, Latest Delhi Samachar, दिल्ली समाचार, दिल्ली खबरें, Delhi Khabar | Navbharat Times https://ift.tt/2TH4e1t