Pages

Saturday, March 21, 2020

वाइट हाउस में भी पहुंचा कोरोना, उपराष्ट्रपति माइक पेंस के ऑफिस का एक कर्मचारी वायरस से संक्रमित

वाशिंगटन का खौफ दुनिया के तमाम देशों में फैलता जा रहा है। इस बीच वाइट हाउस के एक कर्मचारी में भी इस जानलेवा वायरस के संक्रमण का पहला मामला सामने आया है। यह कर्मचारी अमेरिका के उपराष्ट्रपति माइक पेंस की टीम का सदस्य है। पेंस की प्रेस सचिव केटी मिलर ने एक बयान में बताया, 'हमें जानकारी मिली है कि उपराष्ट्रपति कार्यालय के एक सदस्य कोरोनोवायरस से संक्रमित पाए गए हैं।' उपराष्ट्रपति पेंस की टीम के सदस्य को कोरोना पेंस की प्रेस सचिव केटी मिलर ने आगे ये भी कहा, 'न तो राष्ट्रपति ट्रंप और न ही उपराष्ट्रपति पेंस का उससे कोई निकट संपर्क था। सीडीसी दिशानिर्देशों के अनुपालन में उसके संपर्क में आए लोगों का पता लगाया जा रहा है।' उपराष्ट्रपति पेंस ने कहा कि वो भी कोरोना वायरस का टेस्ट कराएंगे। इससे पहले वाइट हाउस की ओर से बताया गया कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की पिछले सप्ताह कोरोनोवायरस टेस्ट रिपोर्ट निगेटिव आई है। ये भी पढ़ें:- 'न तो राष्ट्रपति और न ही उपराष्ट्रपति इस कर्मी के संपर्क में आए' को फैलने से रोकने के लिए कैलिफोर्निया के बाद अब न्यूयार्क और इलिनॉयस में भी लोगों के आवागमन और गतिविधियों पर प्रतिबंध लगा दिए गए हैं। देश में कोरोना वायरस लगातार तेजी से फैल रहा है, लेकिन अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प का मानना है कि उनका देश बीमारी के खिलाफ जंग 'जीत रहा' है। अमेरिका में न्यूयार्क, लास एंजिलिस और शिकागो जैसे बड़े शहर तथा न्यू जर्सी, कनेक्टिकट, पेंसिल्वेनिया और नेवाडा जैसे राज्य बंद है। ये भी पढ़ें:- अमेरिका के बड़े शहरों में आवागमन बंद न्यूयार्क राज्य के गर्वनर एंड्रयू कुओमो ने गैर जरूरी कारोबार बंद करने और लोगों के एकत्र होने पर प्रतिबंध लगाने के आदेश दिए हैं। अभी तरह सात राज्यों में प्रतिबंध लगाए गए है। ‘जॉन्स हॉप्किन्स यूनिवर्सिटी’ के अनुसार अमेरिका में इस वायरस से 249 लोगों की मौत हो चुकी है और 19,000 से अधिक लोग इससे संक्रमित हैं। ट्रम्प ने कहा: हम जीत रहे हैं जंग इलिनॉय के गर्वनर जे बी प्रित्जकर ने लोगों को शनिवार से सात अप्रैल तक घर में रहने के आदेश जारी किए। ट्रम्प प्रशासन ने राष्ट्रीय आपातकाल घोषित किया है और अपने सशस्त्र बलों को कोरोना वायरस से लड़ने के काम में लगा दिया जो अब जंगल की आग की तरह फैल रहा है। न्यूयॉर्क में 39 लोगों की मौत और 7,010 से अधिक मामले दर्ज किए गए हैं। कैलिफोर्निया में 21 लोग गंवा चुके हैं जान कैलिफोर्निया में 21 लोग जान गंवा चुके है और 1,000 से अधिक लोग संक्रमित हैं। करीब चार करोड़ की आबादी वाले राज्य ने सभी को घरों में रहने का आदेश दिया है। देश में सबसे अधिक पर्यटकों को आकर्षित करने वाला कैलिफोर्निया का योशमिते राष्ट्र उद्यान कोरोना वायरस संकट के कारण पर्यटकों के लिए शुक्रवार को बंद कर दिया गया। न्यूयॉर्क ने भी अपने निवासियों को जितना संभव हो सके उतना घर में रहने का आदेश दिया है।


from America News in Hindi, अमेरिका समाचार, Latest America Hindi News, अमेरिका खबरें https://ift.tt/2QEgbnY