Sunday, March 15, 2020

कोरोना की वजह से घरों में कैद लोग, तेहरान में गूंज रहा है खास संगीत

तेहरान के कहर की वजह से दुनियाभर के देशों में लोग घरों में कैद हो गए हैं। शॉपिंग मॉल, रेलवे स्टेशन, एयरपोर्ट, स्कूल-कॉलेज सब जगह सन्नाटा पसरा हुआ है। बड़ी-बड़ी कंपनियों के कर्मचारी वर्क फ्रॉम होम कर रहे हैं। इस महामारी के बीच भी कुछ ऐसे विडियो सामने आते हैं जो मन को थोड़ा खुश जरूर कर देते हैं। दरअसल आपदा के बीच भी लोग आपस में सुर मिलाकर जीने का रास्ता निकाल लेते हैं। तेहरान से इन दिनों ऐसे ही विडियो सामने आ रहे हैं। यहां लोग अपने खिड़कियों के पास खड़े होकर मिलकर गाना गाते हैं। इससे तनाव को कम करने में मदद मिलती है। ईरान पश्चिमी एशिया में कोरोना वायरस से सबसे ज्यादा प्रभावित देश है। अब तक लगभग 800 लोगों की मौत हो गई है और 14000 से ज्यादा लोग इस खतरनाक वायरस की चपेट में हैं। पिछले 24 घंटे में यहां 113 लोगों की कोरोना वायरस की वजह से मौत हो गई। ईरान का कहना है कि अमेरिका की तरफ से लगाए गए प्रतिबंधों की वजह से इस संकट से निपटने में और अधिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ईरान में अब तक जिन लोगों की जान गई है उनमें से 15 प्रतिशत लोगों की उम्र 40 साल से कम है। ईरान के इस विडियो को देखकर समझ आता है कि संगीत हर तरह के भाव को अभिव्यक्त करने का सबसे अच्छा साधन है। संगीत के जरिए दुख के दिनों में भी थोड़ी मिठास घोली जा सकती है और अलग-अलग कैदखानों से भी सुर मिलाए जा सकते हैं। यहां बहुत सारे भारतीय छात्र भी फंसे हुए थे। भारत सरकरा लगातार उनको निकालने में जुटी है। अब तक 389 लोगों को ईरान से भारत लाया जा चुका है।


from ASIAN Countries News in Hindi, बाकी एशिया समाचार, Latest ASIAN Countries Hindi News, बाकी एशिया खबरें https://ift.tt/2QeQE4o