वॉशिंगटनअमेरिका के विदेश मंत्री माइक पॉम्पियो ने मंगलवार को ईरान से उन अमेरिकियो को रिहा करने के लिए कहा जिन्हें गलत तरीके से हिरासत में लिया गया था। इसके साथ ही चेतावनी भी दी गई कि यदि कोरोना वायरस के कारण किसी की मौत हो गई तो अमेरिका इसका जिम्मेदार तेहरान को ठहराएगा। पॉम्पियो ने एक बयान में चेतावनी देते हुए कहा, 'हमारी प्रतिक्रिया निर्णायक होगी।' उन्होंने कहा, 'रिपोर्ट के बारे में पता चला जिसमें कहा गया है कि कोरोना वायरस (COVID-19) ईरान की जेलों में फैल गया है। यह काफी परेशान करने वाला है। ऐसे में जेल से सभी अमेरिकियों की पूर्ण और तत्काल रिहाई की जाए।' पढ़ें, कम से कम चार अमेरिकी ईरान में कैद हैं, जहां 8,000 से अधिक कोरोनो वायरस के मामले सामने आए और अब तक करीब 300 लोगों की मौत हो गई है। समाचार एजेंसी तस्नीम के अनुसार, ईरान की कोर्ट ने कोरोना वायरस के बढ़ते मामले देखते हुए कई कैदियों को रिहा करने का आदेश दिया था। पॉम्पियो ने साथ ही कहा कि हजारों कैदियों की फरलो ने ईरान की 'क्षमादान देने और दया दिखाने की क्षमता' का प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा, 'गलत तरीके से हिरासत में लिए गए विदेशी नागरिकों को रिहा करना चाहिए। यह अनुरोध शासन की अनुदान देने की शक्ति के अंदर है। अमेरिका तब तक आराम से नहीं बैठेगा, जब तक कि गलत तरीके से हिरासत में लिए गए सभी अमेरिकी नागरिकों उनके घर नहीं भेजा जाता।' (इनपुट-एजेंसी से)
from America News in Hindi, अमेरिका समाचार, Latest America Hindi News, अमेरिका खबरें https://ift.tt/2W1ifK5