Sunday, March 15, 2020

कोरोना वायरस से जंग के लिए WHO ने की फौज तैयार, प्रियंका चोपड़ा और दीपिका भी शामिल

वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गैनाइजेशन की ओर से कोरोना वायरस को महामारी घोषित किया जा चुका है। कोरोना वायरस की वजह से ही कई इवेंट्स, अवॉर्ड्स फंक्शंस, इंटरव्यूज और शूटिंग शेड्यूल कैंसल हुए। अब लोगों में इसे लेकर अवेयरनेस फैलाने के लिए WHO की ओर से एक नया कैंपेन चलाया जा रहा हा, जिसका टाइटल है 'सेफ हैंड्स' चैलेंज। इस चैलेंज में वे विडियो में उनकी ओर से विडियो शेयर करने को कहा जाएगा कि आप इस वायरस से अपनी सुरक्षा के लिए अपना हाथ किस तरह से धोते हैं। इस चैलेंज के लिए जिन लोगों को नॉमिनेट किया गया है उनमें बॉलिवुड ऐक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और दीपिका पादुको भी शामिल हैं। जी हां, इस चैलेंज को लेकर दुनिया भर के लोगों तक पहुंचने के लिए WHO डायरेक्टर ने दुनिया भर के कई सिलेब्रिटीज़ को नॉमिनेट किया है। उन्होंने के-पॉप, अरनॉल्ड श्वार्जनेगर, प्रियंका चोपड़ा, दीपिका पादुकोण के अलावा और भी कई सिलेब्रिटीज़ को नॉमिनेट किया है। इसे लेकर जो ट्वीट किया गया है उसमें लिखा है, 'अब सेफ हैंड चैलेंज के लिए मैं @deepikapadukone@priyankachopra@Schwarzenegger@CTurlington को नॉमिनेट करता हूं, जो विडियो शेयर कर बताएंगे कि हमें हाथ कैसे धोना चाहिए और वे अन्य तीन लोगों को इस चैलेंज में जॉइन होने के लिए कहेंगे। हम सब मिलकर #COVID19 का अंत कर सकते हैं।' बता दें कि WHO ने बीते बुधवार को इसे महामारी घोषित कर दिया, जिसकी वजह से दुनिया भर में करीब 150,000 इनफेक्टेड हैं और लगभग 5,600 लोगों की जान जा चुकी है। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने गुरुवार को इससे सतर्क रहने की बात कही है और इसी COVID-19 को मात देने के लिए राज्य के सभी सिनेमाघरों को बंद किया जा चुका है। बता दें कि मुंबई में कोरोना के 15 केस पॉजिटिव पाए गए हैं।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/2voSqJ7