पेरिस फ्रांस में मंगलवार को घातक से संक्रमित होकर जान गंवाने वाले लोगों की संख्या 10 हजार से अधिक हो गई। देश में कोरोना से अस्पताल में 7 हजार 91 लोगों की, जबकि विभिन्न वृद्धाश्रमों में 3 हजार 237 व्यक्तियों की जान गई है। देश के शीर्ष स्वास्थ्य अधिकारी जेरोम सोलोमन ने पत्रकारों को बताया कि सघन चिकित्सा में कुल 7131 लोगों का उपचार किया जा रहा है। अधिकारी ने बताया कि देश को अभी इस महामारी से कोई भी राहत मिलने के आसार नहीं दिख रहे हैं। देश में कोरोना के मामलों का तेजी से बढ़ना जारी है। इससे पहले सोमवार को 24 घंटे के भीतर 833 लोगों के कोरोना से मरने की खबर सामने आई थी। फ्रांस के उच्च पदस्थ अधिकारियों ने यह जानकारी दी थी। महामारी शुरू होने के बाद किसी एक दिन में मरने वालों की यह सर्वाधिक संख्या है। सोमवार को फ्रांस के स्वास्थ्य मंत्री ओलिवियर वेरन ने बताया था कि देश में कोरोना वायरस महामारी में मारे गए लोगों की संख्या 8 हजार 911 तक पहुंच गई है। वहीं मंगलवार को यह आंकड़ा दस हजार के पार चला गया।
from Rest of Europe News in Hindi, बाकी यूरोप समाचार, Latest Rest of Europe Hindi News, बाकी यूरोप खबरें https://ift.tt/2RlpoBR