नई दिल्ली कोरोना संकट से चलते बेशक दिल्ली से जूझ रही हो। लेकिन इस दौरान सड़कों के सन्नाटे में स्नैचरों ने खूब फर्राटे भरे। दिल्ली पुलिस की तैनाती के बावजूद स्नैचर हर रोज दिल्ली में औसतन चार से पांच वारदातें अंजाम देते रहे। ऐसा हम नहीं दिल्ली पुलिस की तरफ से जारी किए गए आंकड़े गवाही दे रहे हैं। 1 अप्रैल से 15 अप्रैल के बीच दिल्ली में क्राइम ग्राफ का डेटा दिल्ली पुलिस ने शुक्रवार शाम को जारी किया। इसके अनुसार 15 दिनों में की 68 वारदातें हुई हैं। चोर उचक्के भी सक्रिय रहे। खासकर वाहन का ग्राफ कम नहीं हुआ। 15 दिनों में 344 गाड़ियां चोरी हो गईं, जबकि लोग घरों में कोरोना के खतरे की वजह से बंद रहे। बाहर किसी की आवाजाही नहीं थी। लॉकडाउन के बावजूद जो वारदातें हुई हैं वो आंकड़े चोंकाने वाले हैं। बात चाहे स्ट्रीट क्राइम की हो, घर में सेंधमारी की। फिर वाहन चोरी की। आइए अब गौर करते हैं दिल्ली पुलिस के आंकड़ों पर। दिल्ली पुलिस के अडिशनल पीआरओ अनिल मितल ने जो आंकड़े पेश किए, उनके मुताबिक 15 दिन में सड़क हादसे में 9 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं।
from Delhi News in Hindi: दिल्ली न्यूज़, Latest Delhi Samachar, दिल्ली समाचार, दिल्ली खबरें, Delhi Khabar | Navbharat Times https://ift.tt/2ykMaTV