Tuesday, April 21, 2020

डोनाल्‍ड ट्रंप का ऐलान- अमेरिका में 60 दिनों तक इमिग्रेशन सस्‍पेंड, नहीं बस सकेंगे बाहरी

वॉशिंगटन कोरोना वायरस (Coronavirus) महामारी से जूझ रहे अमेरिका ने 60 दिनों के लिए अप्रवासन (immigration) को रोकने का फैसला लिया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने बुधवार सुबह ये बड़ा ऐलान किया है। अमेरिका में अब अगले 60 दिनों तक किसी भी बाहरी व्यक्ति को बसने की इजाजत नहीं दी जाएगी। कोरोना वायरस की वजह से खड़े हुए अर्थव्यवस्था पर संकट को देखते हुए डोनाल्ड ट्रंप ने ये फैसला लिया है। न्‍यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, डोनाल्‍ड ट्रंप ने कहा है-'मैं संयुक्‍त राज्‍य अमेरिका में इमिग्रेशन पर अस्‍थाई रोक लगाऊंगा। यह रोक 60 दिनों के लिए प्रभावी रहेगा। इसके बाद उस समय की आर्थिक स्थितियों के आधार पर किसी भी विस्तार या संशोधन की आवश्यकता का मूल्यांकन किया जाएगा।' आपको बता दें कि अमेरिका में करीब 45 हजार लोगों की मौत कोरोना वायरस के चलते हो चुकी है। भारतीयों पर भी पड़ेगा असर इससे पहले डोनाल्‍ड ट्रंप ने मंगलवार सुबह ट्वीट किया था, 'अदृश्‍य दुश्‍मन के हमले की वजह से जो स्थिति पैदा हुई है, उसमें हमें हमारे महान अमेरिकी नागरिकों की नौकरी बचाकर रखना है। इसी को देखते हुए मैं एक ऑर्डर पर साइन कर रहा हूं, जो अमेरिका में बाहरी लोगों के बसने पर रोक लगा देगा।' अमेरिकी राष्‍ट्रपति के इस फैसले के बाद दुनिया के अन्‍य देशों के साथ साथ भारत पर भी असर पड़ने की आशंका है। हर साल हजारों भारतीय नौकरी की तलाश में अमेरिका का रुख करते हैं। अब वहां भारतीयों के नौकरी करने और बसने पर संकट के बादल मंडराने लगे हैं।


from America News in Hindi, अमेरिका समाचार, Latest America Hindi News, अमेरिका खबरें https://ift.tt/2KmufyC