Pages

Tuesday, April 7, 2020

76 दिन, 3 हजार से ज्यादा मौतें, वुहान के लोग आज लांघ सकेंगे लक्ष्मण रेखा

वुहान कोरोना महामारी का केंद्र रहे चीन के वुहान शहर से 76 दिन बाद लॉकडाउन हटा दिया गया। बुधवार आधी रात के बाद से वुहान के लोग लॉकडाउन के कैद से आजाद होंगे। के मामले सामने आने के बाद 23 जनवरी को शहर में लॉकडाउन का ऐलान किया गया था, जिसके बाद से शहर की 11 मिलियन आबादी को घरों में कैद होकर रहने को मजबूर होना पड़ा था। वुहान कोरोना का केंद्र रहा है और इस शहर में घातक वायरस की वजह से 3300 से ज्यादा लोगों की जानें गई हैं। 82 हजार से ज्यादा लोग वुहान में कोरोना से संक्रमित पाए गए थे। ताजा सरकारी आंकड़ों पर नजर डालें तो बीते कुछ हफ्तो से शहर में कोरोना के मामलों में तेजी से कमी आई है। मंगलवार को जारी सरकारी आंकड़ों में कोरोना का एक भी केस सामने नहीं आया। 76 दिनों के लॉकडाउन के दौरान वुहान के लोगों को घरों से बाहर निकलने की सख्त मनाही थी। इस दौरान केवल जरूरी कामो के लिए ही बाहर जान की अनुमति थी। शहर की सीमाओ को सील कर दिया गया था।


from ASIAN Countries News in Hindi, बाकी एशिया समाचार, Latest ASIAN Countries Hindi News, बाकी एशिया खबरें https://ift.tt/34o8lVc